
Supaul: जिले में एक तलाकशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसा कर आरोपी द्वारा दो माह तक यौन शोषण करने का मामला बुधवार को सामने आया है. पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद त्रिवेणीगंज पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार असम की रहने वाली तलाकशुदा महिला को त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पतर्घट्टी निवासी प्रिंस राज आर्या नाम के एक युवक ने जीवन साथी डॉट कॉम से दो महीने पूर्व प्रेमजाल में फंसाया.
इसे भी पढ़ें – नवगछिया की आवास सहायिका के खिलाफ गोपालपुर बीडीओ ने अवैध वसूली के आरोप में कराया मामला दर्ज
जिसके बाद उस महिला को युवक अपने घर त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र स्थित पतर्घट्टी लाया. असम से घर आने के क्रम में सिल्लीगुड़ी में एक मंदिर में प्रेमी ने दबाव देकर उक्त तलाकशुदा महिला से शादी भी की. आरोप लगाया गया है की घर लाने के बाद पीड़िता की इच्छा के विरुद्ध आरोपी ने पीड़िता के साथ दो महीने तक शारारिक संबंध बनाया. इस दौरान युवक ने उसका वीडियो भी बना लिया. जिसके बाद उक्त युवक वीडियो को वायरल कर देने की उसे धमकी देने लगा.
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि युवक ने बहला फुसला कर उससे रुपए भी ऐंठ लिया है. पीड़िता का कहना है कि युवक महिला और उसकी चार वर्षीय बेटी के साथ मारपीट भी करता था. जिसके बाद पीड़िता के सब्र का बांध टूट गया और त्रिवेणीगंज पुलिस से इसकी शिकायत की. गौरतलब है कि आरोपी युवक भी पूर्व से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है. जानकारी मिली है कि इसकी पत्नी पूर्व ने इसे छोड़ दिया है.
इसे भी पढ़ें – मोतिहारी में शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर




