JharkhandKoderma

शहीद स्मारक पर लगाया भाजपा का झंडा, हुआ विरोध

Koderma : बुधवार को भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के कोडरमा दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान डोमचांच के शहीद स्मारक पर पार्टी का झंडा लगाना आलोचना का विषय बन गया है.

यहां अति उत्साह में कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर भाजपा के कई झंडे लगा दिये. मामला सामने आया, तो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा और लोगों ने विरोध करते हुए खूब कमेंट किये. यह भी चर्चा का विषय रहा कि डोमचांच में बाबूलाल मरांडी का पार्टी के अलग-अलग गुटों द्वारा स्वागत किया गया.

इसे भी पढ़ें- पलामू : SFC के गोदाम में लगातार हो रही चोरी मामले में BSO, AGM और तीन डीलरों को शोकॉज

Related Articles

Back to top button