JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

Ranchi: गो फर्स्ट की सेवा बंद होने से ट्रैवल एजेंट्स की बढ़ी परेशानी, यात्री मांग रहे रिफंड

Ranchi: गो फर्स्ट ने अपनी विमान सेवा बंद कर दी. एक सप्ताह पहले एयरलाइंस कंपनी ने ये फैसला लिया. इसके साथ ही अन्य एयरलाइन कंपनियों ने अपने अपने किराया में वृद्धि कर दी. जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है. वहीं, ट्रैवल एजेंसियों की भी समस्या बढ़ गयी है. विशेष परेशानी यात्रियों को रिफंड करने में आ रही है. गो फर्स्ट एयरलाइन कंपनी यात्रियों को रिफंड नहीं कर रही है. जबकि यात्री ट्रवल एजेंसियों से रिफंड की मांग कर रहे है. ऐसे में जितनी परेशानी एयरलाइन के इस फैसले से यात्रियों को हो रही है. उतनी ही परेशानी ट्रैवल एजेंसियों को हो रही है. ट्रैवल एजेंसी संचालित कर रहे शैलेश अग्रवाल ने इस संबंध में न्यूज़विंग से बात करते हुए बताया कि रांची जिला में लगभग 50 एजेंसियां काम कर रही है. जिनका बिजनेस इन एयरलाइंस कंपनियों पर निर्भर है. इन कंपनियों के सामने बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है.

इसे भी पढ़ें: अधिकारी का दावा: बिजली की कोई कमी नहीं, तकनीकि कारणों से कुछ इलाकों में हो रही बिजली कटौती

हॉलीडे बुकिंग रद्द कर रहे लोग

शैलेश अग्रवाल ने बताया कि गो फर्स्ट ने अपनी सेवा बंद कर दी. वहीं, अन्य विमानन कंपनियों ने अपने किराया में बेतहाशा वृद्धि कर दी है. जबकि अभी छुट्टी का समय है. लोग हॉलीडे पैकेज की प्री बुकिंग तीन महीने पहले कर लेते है. इन बुकिंग्स को भी लोग कैसंल कर रहे है. इसकी प्रमुख वजह अन्य एयरलाइंस का किराया बढ़ना है. वहीं, हॉलीडें पैकेज कैसंल होने से ट्रैवल एजेंसियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि सामान्यता तीन चार महीने लोग बुकिंग करते है. ऐसे में अचानक कपंनी की विमानन सेवा बंद होने से स्थिति बदल गयी है.

किराए में हुई वृद्धि

गो फर्स्ट की सेवा बंद होने से अन्य विमान कंपनियों ने अपने किराया में वृद्धि शुरू कर दी है. रांची से कोलकाता के बीच का किराया 13 हजार पार कर गया है. इसकी वजह यह है कि रांची से कोलकाता के बीच केवल इंडिगो सेवा दे रही है. पहले पांच हजार रुपए के आसपास रहता था. इसी तरह अन्य कंपनियों के किराया में भी वृद्धि दर्ज की गयी है. बता दें रांची एयरपोर्ट से विमान कंपनी गो फर्स्ट के यात्रियों की ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी रही है. कंपनी की सेवा बंद होने से रांची से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए इसकी फ्लाइट्स के यात्री दूसरी विमान कंपनियों पर निर्भर हो गए हैं. गो फर्स्ट की 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी उक्त तीनों एयरलाइंस कंपनियों की फ्लाइट्स पर निर्भरता बंट गयी है.

मंत्रालय को लिखा गया पत्र

इस संबध में झारखंड चैंबर ऑफ कॉर्मस ने गुरूवार को बैठक की. इस बैठक में गो फर्स्ट की सेवा बंद होने पर चर्चा की गयी. साथ ही नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योर्तिरांद सिधिंया को भी पत्राचार किया गया. जिसमें मामले में हस्तक्षेप की मांग की गयी.

Related Articles

Back to top button