JamshedpurJharkhand

प्रेमिका से मिलने जा रहा भानू माझी पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार

Jamshedpur : कुख्यात भानू माझी को कपाली थाने की पुलिस ने एक पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी कपाली थाना क्षेत्र में हुई. बताया जाता है कि भानू माझी बीती रात अपनी प्रेमिका से मिलने कपाली जा रहा था. उसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे धर दबोचा. वह कदमा थाना क्षेत्र के उलियान स्थित गुरुद्वारा बस्ती का रहने वाला है. उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. कदमा की उलियान बस्ती में हुए रोबिन गोराई हत्याकांड के अलावा वह कई अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है. बोकारो में भी एक राशन दुकानदार की हत्या के मामले में उसकी संलिप्तता सामने आई थी. घटना के बाद ही जमशेदपुर पुलिस ने भानू माझी को गिरफ्तार कर लिया था. उसके बाद बोकारो पुलिस उसे बोकारो ले गई थी. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया था. उसके बाद जेल से बाहर आने के बाद वह शहर आया था.

इसे भी पढ़ें – प्रशासन-पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ, खुद करेंगे मतदान, दूसरों को करेंगे जागरूक

Related Articles

Back to top button