DhanbadJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWS

दुर्गा पूजा से पहले धनबाद के चिरकुंडा में बिजली कटौती से व्यावसायी वर्ग परेशान, आम लोगों में भी बढ़ रही नाराजगी

Dhanbad: धनबाद के चिरकुंडा क्षेत्र में बिजली की कटौती से क्षेत्र की जनता त्राहीमाम है व्यवसायी वर्ग में आक्रोश हैं. व्यवसायियों ने कहा कि इतना बड़ा त्यौहार दुर्गा पूजा नजदीक है. लेकिन बिजली विभाग के हरकत से अंधेरे में ही व्यतीत हो रहा है. जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. साल भर व्यापारी लोग इस ‌त्योहार का इंतजार करते हैं और बाजार अंधेरे में डूब जाता है. इससे अच्छे से दुकानदारी नहीं हो पा रही है. इसके अलावा अपराधी भी सक्रिय होने लगता है. शाम 6 बजे से लाइन काटना शुरु होती है और यह सिलसिला रात भर जारी रहता है

चिरकुंडा क्षेत्र पूरे गांव में तब्दील हो जाता है. वही पड़ोसी राज्य ‌के शहर पश्चिम बंगाल स्थित बराकर शहर मार्केट जगमगाते रहता है छात्रों की पढ़ाई नुकसान हो रही है एवं गृहणी महिलाएं परेशान है. सभी तबके के लोग बिजली की कटौती से परेशान है. इस आधुनिक युग में बिजली जीवन की मुलभुत चीज है. डीवीसी के द्वारा करीब 10 घंटा बिजली कटौती करने के कारण कभी कहा जाता है कि डैम में पानी नहीं है इसलिए बिजली सप्लाई नहीं है कभी कहा जाता है कि कोयला नहीं मिल रहा है. इसलिए बिजली सप्लाई नहीं हो रही है.

डीवीसी के द्वारा बराबर कुछ ना कुछ बहाना पेश किया जाता है वही डीवीसी के अधिकारी जनता के सामने स्पष्ट ज़बाब नहीं देते और क्षेत्र के जो भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के जनप्रतिनिधि हैं, वह मौन है. इस संबंध में वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं अब बेचारी जनता क्या करें. डीवीसी का लाइन कट ही रहा है. उसके साथ-साथ जेबीवीएनएल भी बिजली काट रही है. अधिकारियों को जो फोन किया जाता है. डीवीसी के अधिकारी तो वह फोन उठाते नहीं है.

Related Articles

Back to top button