
Deoghar : अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा युवा राष्ट्रीय ध्रुव प्रसाद साह के भांजा व मधुपुर के निवासी रमेश प्रसाद गुप्ता के पुत्र अभिनव साह को बेहतर फोटो जर्नलिज्म के लिए रामनाथ गोयनका फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से सम्मानित किया गया है. इसको लेकर अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा की ओर से बधाई और शुभकामनाओं के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की गयी. अभिनव साह को यह सम्मान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों प्रदान किया गया है. बता दें कि अभिनव वर्तमान में जज कोठी शेखपुरा मधुपुर के निवासी हैं. उन्होंने प्राथमिक शिक्षा बिहार के झाझा से माध्यमिक शिक्षा कार्मेल स्कूल मधुपुर उच्च शिक्षा बंगाल के दुर्गापुर से प्राप्त की है. इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली में निष्पक्ष फोटो पत्रकारिता की, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है. अभिनव को यह सम्मान मिलने पर उनकी माता शशिकला साह सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है.
इसे भी पढ़ें – जंगली हाथी ने कुचल कर एक व्यक्ति की ली जान



