Jamshedpur

घाटशिला, बहरागोड़ा, चकुलिया व डुमरिया में मनी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

Ghatshila : घाटशिला, गालुडीह, बहरागोड़ा, चकुलिया आदि इलाके में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडी की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई. मौके पर कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था. गालूडीह थाना क्षेत्र के उल्दा पंचायत के सुसनिगाड़िया गांव में बिरसा मुंडा मेमोरियल क्लब की ओर से जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 146 वीं जयंती सोमवार को मनाई गई. मौके पर गांव के महिलाओं ने जाहेरथान स्थित तालाब से पानी लेकर बिरसा मुंडा चौक तक कलश यात्रा निकाली जिसमें काफी भीड़ देखी गयी. वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू उपस्थित थे. मौके पर उन्होंने कहा की हम ये कभी नहीं भूल सकते कि बिरसा मुंडा ने किस तरह देश के लिए संगठन बनाकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़कर अंग्रेजों से हमें आज़ादी दिलाई थी. हमें भी जरूरत हैं कि हम भी समाज में एक संगठन की तरह आपस में मिल कर रहें. साथ ही उन्होंने बताया कि सुसनिगाड़िया गांव में हर संभव विकास का प्रयास किया जाएगा. मौके पर राजेश साहा, विश्वजीत पांडा, राजाराम महतो, सुभाष सिंह, खुदीराम महतो, हराधन सिंह, मुचीराम गिरी, हरिपद सिंह आदि मौजूद थे.

बहरागोड़ा बतबती

बहरागोड़ा प्रखंड के बरागाड़िया पंचायत के बतबती गांव में बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई. यहां पहुंचने पर आदिवासी परंपरा के अनुसार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया. कार्यक्रम में पहुंचकर डॉ. गोस्वामी ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आजीवन अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी. वे कुरीतियों तथा मिशनरियों के उन्मूलन में भी लगे रहे. उन्होंने आदिवासी समाज को एकजुट करके उलगुलान के लिए तैयार किया था. केंद्र सरकार ने उनकी जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ घोषित की है. भगवान बिरसा मात्र एक व्यक्ति नहीं, बल्कि भारत के इतिहास का वह स्वर्णिम अध्याय हैं.  जिनके बारे में हमें अपनी अगली पीढ़ी को जागरूक करना है. डॉ गोस्वामी ने कई दिव्यांग महिलाओं के घर जाकर, उन्हें साड़ी भेंट की. बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत राणा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष महादेब बैठा, मंडल महामंत्री उत्पल पैरा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमकांत भुइयां, जिला कोषाध्यक्ष कुणाल सीट, ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सत्यजीत घोष, मंगल मुंडा, कालीपद घोष, अजीत देहूरी, राधाश्याम खमराई, संजय बारीक, स्वपन सिंह, स्वाधीन दलाई, अनंत बागुली, फेंटु राणा, अनिल घोष आदि मौजूद थे.

डुमरिया प्रखंड

झारखंड मुक्ति मोर्चा डुमरिया प्रखंड समिति के प्रखंड अध्यक्ष भगत बास्के के नेतृत्व में डुमरिया प्रखंड के बाड़ाकांजिया पंचायत के छौलागोड़ा चौक में धरती आबा बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और अगरबत्ती जला कर बिरसा जयंती मनाई गई. बिरसा जयंती के मौके पर केंद्रीय सदस्य सह झारखंड आंदोलनकारी नेता श्री शंकरचंद्र हेम्ब्रम, प्रखंड सचिव जयपाल सिंह मुर्मु, चैतान मुर्मु, युवा अध्यक्ष भगत हांसदा, रामचंद्र हेम्ब्रम, लालबिहारी भकत, त्रिलोचन पंडा, लखन मार्डी, रामदास हेम्ब्रम, सुरेश हेम्ब्रम, अर्जुन हेम्ब्रम, भोगान मुर्मु, मधुसूदन बिरुवा, काडु मुर्मु, बिक्रम मुर्मु, दुर्गाचरण मुर्मू, रामचंद्र हांसदा, सिद्लाल टुडू, धारमाल मार्डी आदि मौजूद थे.

चकुलिया कमारीगोड़ा

चाकुलिया नगर पंचायत स्थित कमारीगोड़ा में यूथ फॉर ईस्ट सिंहभूम के नगर अध्यक्ष सुमन दास के नेतृत्व में युवाओं ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई. इस अवसर पर युवाओं ने भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान संबोधित करते हुए रोहित शुक्ला ने युवाओं को भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी से प्रेरणा लेकर चलने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले महान योद्धा थे. उनके मार्गदर्शन में झारखंड में जनजातीय समाज एकजुट होकर  अंग्रेजों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ. आज उनकी ही देन है कि झारखंड का जनजातीय वर्ग में पुरातन संस्कृति को बचाए हुए है. मौके पर सुमन दास, भरत मुंडा, रवि मुंडा, विजय मुंडा, सुमित कुमार, रोहित कुमार, सागर कुमार, अमित कुमार, मानस दास, अमन दास, स्नेहाशीष मोदक आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन, दी गई श्रद्धांजलि

Related Articles

Back to top button