GiridihJharkhand

गिरिडीह : पिकअप वैन लूट में दो गिरफ्तार, वैन बरामद

Giridih: बुकिंग का लालच देकर मालवाहक वाहनों को लूटने वाले गिरोह के दो अपराधियों को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों में हजारीबाग के ईचाक थाना के दरिया गांव निवासी कुलदीप मेहता और चतरा के सिमरिया थाना के तपशा गांव निवासी वीरेन्द्र पांडेय है. जबकि नगर थाना पुलिस ने लूटे गए पिकअप वैन को आरोपी कुलदीप के पास से बरामद किया. हालांकि दो अपराधी अपराधी संतोष राम और एक अन्य अब भी फरार है. चारों ने मिलकर बीतें 14 फरवरी को गिरिडीह बस पड़ाव से एक बोलेरो पिकअप वैन को लूटा था.

रविवार को डीएसपी संजय राणा और पुलिस निरीक्षक रामनारायण चौधरी ने पूरे मामले की दी. उन्होंने बताया कि वीरेन्द्र पांडेय के निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर पिकअप वैन को हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र के नगवा टोल प्लाजा के समीप से बरामद किया. उन्होंने यह भी बताया कि फरार अपराधी संतोष राम के साथ कुलदीप और वीरेन्द्र पांडेय इसी प्रकार अलग-अलग स्थानों पर मालवाहक वाहनों की बुकिंग कर उसे लूट लेते थे.

इसे भी पढ़ें : रांची : 15 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे मनरेगा कर्मी

Related Articles

Back to top button