
Chakradharpur: पश्चिम सिंहभूम के जगन्नाथपुर के टोंटो में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक बाइक को बस ने टक्कर मार दी है. इस सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बस मौके से फरार हो गयी है. घटना टोंटो थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले जामडीह कोचड़ा के बीच सड़क मार्ग का है. घटना तकरीबन सुबह आठ बजे की बताई जा रही है.
बताया जा रहा है की जामडीह कोचड़ा के बीच सड़क मार्ग में एक अज्ञात बस ने तेज रफ्तार में बाईक को टक्कर मार दी और मौके से बस फरार हो गया. भीषण सड़क हादसे में बाईक सवार दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. बाईक पर सवार दोनों युवक की पहचान शुभम कुमार गुप्ता और रौशन गोप के रूप में की गयी है. मृतक के जेब से बरामद पहचान पत्र के मुताबिक दोनों चाईबासा निमडीह के रहने वाले हैं.
इधर टोंटो थाना की पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंची और दोनों मृतक के शव को घटना स्थल से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार बताया जा रहा है कि जगन्नाथपुर होते हुए चाईबासा की ओर जा रही बस ने बाईक को सीधी टक्कर मारी है और मौके से फरार हो गयी है. बाइक में सवार दोनों युवक चाईबासा से जगन्नाथपुर की ओर जा रहे थे. दोनों की जेब से मिले पहचान पत्र से पता चला है की दोनों जिओ टावर लगाने का काम करते थे.




