Crime NewsRanchi

नगड़ी में हत्या की नीयत से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाली है. इस बीच राज्य की पुलिस अपराधियों की धर पकड़ और अपराध पर अंकुश लगाने पर जुटी हुई है. नगड़ी थाने की पुलिस ने हत्या करने की नीयत से हमला करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम जुनैद अंसारी और जुबेर अंसारी है. गिरफ्तार दोनों आरोपी नगड़ी इलाके का रहने वाला है. इस मामले में वादी सज्जाद अंसारी उर्फ वकील ने नगड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराया था कि जुनैद अंसारी और जुबेर अंसारी मारपीट करने और हथियार तानते हुए दौड़ा कर मारने का प्रयास किया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार राय ने इस मामले की जांच की तो यह प्रेम प्रसंग का मामला निकला. वादी सज्जाद अंसारी और अभियुक्त जुनैद अंसारी दोनों एक ही लड़की के दोस्त था. अभियुक्त जुनैद अंसारी के भाई जुबेर अंसारी ने वादी सज्जाद अंसारी को लड़की से दूर करना चाहता था. इसलिए प्लानिंग कर उसपर हमला करने का योजना बनाया. हालांकि नगड़ी थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने काला रंग का रेगुलर पिस्टल, पांच जिंदा गोली, दो कार और चार मोबाइल जब्त किया है.

Related Articles

Back to top button