
Latehar: मनिका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मनिका हाइ स्कूल के खेल मैदान में शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा के संबोधन पर पलट वार करते हुए मनिका विधानसभा के विधायक सह कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि असम के सीएम का इस तरह का भाषण आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाला था. भाजपा बाहर से लोगों को बुला कर झारखंड को तोड़ने का काम कर रही है, जो निंदनीय है. कहा कि इस प्रकार की बातें कहना गैर जिम्मेदाराना है. उन्होंने कहा कि यहां हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में साथ रहते हैं जिनको तोड़ने का काम भाजपा बाहरी लोगों से कर रही है. इसका जवाब जनता वोट से देगी. कहा कि भाजपा सिर्फ आरोप लगाती है और लोगों को आश्वासन देती है. मगर हमारी सरकार ने बिना कोई घोष किए सारे कार्यों को किया है. मंईयां सम्मान योजना, बिजली बिल माफी योजना, किसानों का ऋण माफी योजना जैसे कार्यों को किया है. यदि झारखंड में हमारी सरकार फिर से बनती है तो इस प्रकार के लोक हित कारी अन्य कार्यों को और बढ़-चढ़ कर करेगी.




