DhanbadJharkhand

पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Dhanbad: जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला. तोपचांची थाना अन्तर्गत मानगो चौक के समीप खेशमी में बाइक सवार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दिया. इससे पैदल यात्री की मौत हो गई. मृतक की पहचान राजपुरा निवासी नागेंद्र महतो के रूप में हुआ है.जबकि बाइक सवार गिरीडीह जिले के पीरटाड़ का रहने वाला बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : धनबाद में भरभराकर गिरा चार मंजिला मकान, मलबे में दबकर महिला की मौत

इस घटना में बाइक सवार भी गम्भीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही तोपचाची पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक चालक को इलाज के अस्पताल भेजा और डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया गया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button