DhanbadJharkhandLead News

धनबाद में भरभराकर गिरा चार मंजिला मकान, मलबे में दबकर महिला की मौत

Dhanbad: कतरास भगत मुहल्ला में गुरुवार रात करीब 9 बजे चार मंजिला मकान आचनक भरभरा कर गिर गया. मकान के आचनक गिरने से घर में रह रहे प्रवीण गुप्ता,पत्नी रंजीता उर्फ बॉबी तथा पुत्र सुधांशु मलबे में दब गये. घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की पूरी टीम ने मौके पर पहुंचकर बीसीसीएल प्रबंधन, स्थानीय लोगों तथा विशेषज्ञों की सहायता से युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया.

इसे भी पढ़ें : झारखंड जनाधिकार महासभा ने की जातीय जनगणना कराने की मांग

देर रात मलबे में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाल लिया गया. सबसे पहले मलबे से प्रवीण गुप्ता तथा पुत्र सुधांशु को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया. देर रात रंजीता उर्फ बॉबी को मलबे से बाहर निकालने में रेस्क्यू टीम सफलता पाई. रंजीता को भी निजी अस्पताल इलाज के लिये लाया गया. जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के कपाली में थाना के पूर्व निजी चालक की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

हादसे की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी पीके तिवारी,बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू,  बीडीओ सुनील प्रजापति, सीओ केके सिंह तथा कतरास थाना को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचने तथा भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के साथ समन्वय स्थापित कर बचाव कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही बीसीसीएल एरिया 4 के महाप्रबंधक को दूरभाष पर त्वरित घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य आरंभ करने का निर्देश दिया.रेस्क्यू टीम में लगे सभी लोगों की सराहना की.

 

रेस्क्यू टीम का नेतृत्व कर रहे अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार मकान के मलबे में कुल तीन व्यक्ति फंसे थे.जिसमे से दो लोग प्रवीण गुप्ता तथा सुधांशु कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला गया. नजदीकी अस्पताल में उनका इलाज हो रहा है. वहीं मलबे में दबी महिला की मौत हो गई है.

Related Articles

Back to top button