
Patna : एसटीईटी उतीर्ण उम्मीदवार अपने नियुक्ति को लेकर आज पटना के गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल पर बैठे हैं. धरना पर बैठे शिक्षक अभ्यर्थियों से मिलने आरजेडी नेता तेजप्रताप पहुंचे और उनके आंदोलन को समर्थन देने की बात कही. तेजप्रताप ने कहा कि वे उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखेंगे.
पटना में धरना पर बैठे शिक्षक अभ्यर्थियों से तेजप्रताप ने मुलाकात की. शिक्षक अभ्यर्थियों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुये. जिसके बाद तेजप्रताप ने सरकार से सभी मेरिटधारी की तत्काल नियुक्ति की मांग की. तेजप्रताप यादव ने कहा कि सरकार ने ना जाने कितने घोटाले किए. घोटाला करने के बाद कुर्सी से चिपककर बैठी है. बिहार में बेरोजगारी चरम पर है, जिसके कारण आज भी नौजवान दूसरे प्रदेशों में रोजी रोटी की तलाश हैं.
चुनाव के दौरान हमने कहा था कि दस लाख युवाओं को रोजगार देंगे. जब हमारी सरकार बनी तो उसमें भी धांधली कर दी गयी. जैसा की शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ किया गया. यह सरकार बिहार की जनता और शिक्षक अभ्यर्थियों को ठगने का काम कर रही है.
तेजप्रताप ने कहा कि इस मामले को हम सरकार के समक्ष रखेंगे और शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग को पूरा करने की बात करेंगे.
इसे भी पढ़ें :अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पहली बार कोई टीम टूर्नामेंट खेलने गयी विदेश




