BiharLead News

बिहार : सिवान एसपी ने किया 6 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

Siwan : जिले के पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने गुरुवार को लगभग आधे दर्जन पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है. जबकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग नहीं करने वाले एवं कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई के साथ साथ बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत करने के बात कही है.

जानकारी के अनुसार नगर थानाध्यक्ष पुअनि पंकज कुमार को एमएच नगर थानाध्यक्ष बनाया गया. पुलिस केंद्र सीवान में पदस्थापित सुदर्शन राम को अंचल पुलिस निरीक्षक मैरवा बनाया गया.

इसे भी पढ़ें:पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल, जाखड़ बोले- सिद्धांतों से हट गई है कांग्रेस

अंचल पुलिस निरीक्षक मैरवा के मनीष साहा को अंचल पुलिस निरीक्षक अंदर बनाया गया है, जबकि अंचल पुलिस निरीक्षक आंदर के में पदस्थापित रणधीर कुमार को थानाध्यक्ष महाराजगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग नहीं करने वाले एवं कार्य में लापरवाही बरतने वाले महाराजगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है.

इसे भी पढ़ें:नवजोत सिद्धू को एक साल की सजा, 34 साल पुराने रोडरेज केस में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला बदला, बुजुर्ग की हो गयी थी मौत

Related Articles

Back to top button