Uncategorized

शिमला में बिगड़ी सोनिया गांधी की तबीयत, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

News Wing New Delhi, 27 October: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई. वे शिमला के निजी दौरे पर थीं. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली लाकर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया. अस्पताल की चेयरमेन डॉ. डीएस राना के मुताबिक शाम पांच बजे सोनिया गांधी को भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि पेट में दिक्कत के चलते उन्हें लाया गया है. सोनिया गांधी को डॉक्टर अभी अपनी निगरानी में ही रखेंगे. गौरतलब है कि सोनिया गांधी की पिछले कुछ सालों में कई बार तबीयत खराब हो चुकी है. इसी वर्ष 8 मई को भी उन्हें फूड प्वाइजनिंग के चलते सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बीते साल वाराणसी में एक रोड-शो के दौरान भी वो बीमार पड़ गईं थी, जिसके बाद 3 अगस्त 2016 को उनकी बायें कंधे की सर्जरी की गई थी. 

शिमला में सोनिया की बेटी प्रियंका वाड्रा अपना मकान बनवा रही हैं. बताया जा रहा कि सोनिया बेटी का मकान देखने शिमला गई थीं. हिमाचल में चुनाव के ऐलान के चलते भी सोनिया पिछले कुछ समय में कई बार राज्य का दौरा कर चुकी हैं. उधर सोनिया के लगातार बीमार होने की वजह से उनकी राजनीतिक में सक्रियता कम होती जा रही है. जिस वजह राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की बात भी हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button