
Deepak
Ranchi: बिहार के इंजीनियरिंग, मेडिकल और कृषि कॉलेजों में 2019 सत्र से दाखिला नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की जेईई मेंस और सीबीएसइ की नेशनल इंट्रेंस एग्जामिनेशन टेस्ट (नीट) से होगा. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइ) अब इंजीनियरिंग और मेडिकल की परीक्षा अपने स्तर से आयोजित नहीं करेगा. बीसीइसीइ के परीक्षा नियंत्रक की तरफ से इस संबंध में इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि और फॉर्मेसी के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक आदेश भी जारी कर दिया गया है. इसमें यह स्पष्ट कर दिया गया है कि केंद्र सरकार की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ली जानेवाली जेइइ मेंस की परीक्षा के नतीजों के आधार पर ही 17 इंजीनियरिंग कॉलेज, छह कृषि कॉलेज, वेटेनरी कॉलेज के नये शैक्षणिक सत्र में एडमिशन लिये जायेंगे. वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नयी दिल्ली की ओर से आयोजित होनेवाली नीट की परीक्षा के आधार पर पटना, गया, मुजफ्फरपुर, कटिहार व अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले लिये जायेंगे.
राज्य में 3490 इंजीनियरिंग की सीटों पर ली जाती थी बीसीइसीइ की ओर से परीक्षा
बिहार की 3490 इंजीनियरिंग की सीटों के लिए बीसीइसीइ की तरफ से परीक्षा ली जाती थी. इसमें कृषि की तीन सौ सीटें, उद्यान की 25 और वेटेनरी साइंस और गव्य तकनीक की 85 सीटें व फॉर्मेसी की परीक्षा भी शामिल थीं. इसके अलावा न्यूट्रीशन, एमएलटी तथा फार्मोकोलोजी के पाठ्यक्रमों का दाखिला भी नीट के आधार पर होगा. अब बीसीइसीइ की तरफ से सिर्फ पॉलिटेक्निक और आइटीआइ की परीक्षाएं संचालित की जायेंगी. इसके लिए काउंसेलिंग भी होगी.
बिहार के इंजीनियरिंग, कृषि और वेटेनरी कॉलेज और सीटें
इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम सीटें
- एमआइटी मुजफ्फरपुर 290
- बीसीइ भागलपुर 200
- नालंदा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग 240
- गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, गया 120
- मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग 240
- दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग 240
- एलआइपीआइटी, छपरा 240
- पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग 240
- सहरसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग 240
- सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग 240
- बख्तियारपुर कालेज ऑफ इंजी. पटना 240
- सीतामढ़ी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग 240
- आरआरएसडीसीइ, बेगूसराय 240
- सासाराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग 240
- एसपीएमसीइ, मदनपुर 240
- कटिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग 180
- जीफील इंस्टीट्यूट, पटना 60
- डॉ कलाम कृषि महा. किशनगंज 60
- नालंदा उद्यान महाविद्यालय 25
- बिहार पशुचिकित्सा महा. पटना 60
- मदन भारती कृषि महा. सहरसा 60
- बीकेएस कृषि महा. बक्सर 60
- भोला प्रसाद शास्त्री कृ. महा. पूर्णिया 60
- बिहार कृषि महाविद्यालय, भागलपुर 60
- संजय गांधी गव्य तकनीकी संस्थान, पटना 25
इसे भी पढ़ें – चुनाव से पहले प्रेशर में रघुवर सरकार, फिर से ‘संगठन’ ‘सरकार’ पर हावी!



