1st LeadBihar

बिहार : नीतीश कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर, कई योजनाओं के लिए राशि स्वीकृत

Patna : नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है. नीतीश कैबिनेट ने  कुल 13 एजेंडों पर मुहर लगाई है. बिहार संग्रहालय से पटना संग्रहालय को भूमिगत रुप से जोड़ने के लिए 373 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं. सबवे निर्माण को स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यकारी एजेंसी के रूप में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड को नामित करने की प्रस्ताव पास किया गया है.

सरकार ने गृह विभाग,पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन, संसदीय कार्य, राजस्व एवं भूमि सुधार, वित्त विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय से जुड़े प्रस्तावों पर मुहर लगाई है.

पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 46 करोड़ 4 लाख 21 हजार की स्वीकृति दी गयी है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राज्य स्तर से लेकर स्वास्थ्य उपकेन्द्र स्तर तक कार्यरत संविदाकर्मियों जिनका अधिकतम मानदेय 15 हजार रुपये है उन सभी को ईपीएफ का लाभ दिया जायेगा.

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में 702 डेंटल हाइजीनिस्ट के पदों का सृजन किया गया है. वहीं जिन व्यक्तियों की मौत कोरोना से हुई है उनके निकटतम परिजन को 4 लाख रुपये का भुगतान किया जायेगा. इसके लिए 200 करोड़ रुपये स्वीकृत की गयी है.  नई दिल्ली स्थित बिहार भवन, बिहार निवास एवं नवनिर्मित बिहार सदन के रख-रखाव एवं संचालने के लिए विभिन्न संवर्गों में कुल 44 पदों पर बहाली की स्वीकृति दी गयी है.

 

इसे भी पढ़ें : बिजली संकट : 165 थर्मल पावर प्लांट्स में से 56 के पास 10 फीसदी ही कोयला शेष

Related Articles

Back to top button