
UK New PM : भारतीय मूल के नेता व पूर्व वित्तमंत्री ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बनने के तीसरे दौर में सबसे आगे है. ब्रिटेन में सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के समर्थक मतदाताओं में से लगभग आधे का मानना है कि ऋषि सुनक एक अच्छे प्रधानमंत्री होंगे. ओपिनियन पोल सुनक को पीएम पद की दौड़ में आगे बताया गया है. जेएल पार्टनर्स की ओर से हुए इस ताजा सर्वेक्षण में 4,400 से ज्यादा लोग शामिल रहे.
द संडे टेलीग्राफ की एक खबर के मुताबिक, इस ताजा सर्वेक्षण में शामिल अधिकांश लोग सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के समर्थक हैं. मौजूदा समय में कार्यवाहक प्रधानंमंत्री बोरिस जॉनसन इसी पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. हाल ही में जॉनसन ने अपनी पार्टी के नेताओं से कहा था कि आप चाहें तो किसी का भी समर्थन करें, लेकिन ऋषि सुनक का न करें. बता दें, 2019 के आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी का समर्थन करने वालों में से 48 प्रतिशत का मानना है कि भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक सुनक एक अच्छे प्रधानमंत्री साबित होंगे.




