BiharBihar UpdatesELECTION SPECIAL

बिहार चुनाव : बोले राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, मोदी को अब भी लग रहा है वह दंगे वाले सीएम हैं…

अब्दुल बारी अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ करते हुए पीएम मोदी पर हमलावर हुए. उन्होंने कहा, मोदी जी को अब भी नहीं लग रहा है कि वह देश के प्रधानमंत्री हैं उन्हें लग रहा है कि वह अब भी गुजरात के दंगेवाले मुख्यमंत्री हैं.

Patna :चुनाव के समय प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी न की जाये, ऐसा पिछले किसी चुनाव में देखने को नहीं आया है. इस बार भी बिहार चुनाव के अंतिम चरण में मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी सामने आ गयी. राजद नेता अब्दुल  बारी सिद्दीकी ने  शुक्रवार को  प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी. सिद्दीकी ने पीएम मोदी को दंगेवाले सीएम करार दिया.

अब्दुल बारी  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ करते हुए पीएम मोदी पर हमलावर हुए. उन्होंने कहा, मोदी जी को अब भी नहीं लग रहा है कि वह देश के प्रधानमंत्री हैं बल्कि उन्हें लग रहा है कि वह अब भी गुजरात के दंगेवाले मुख्यमंत्री हैं.

इसे भी पढ़ें :  अमित शाह के तेवर ममता पर तल्ख, कहा, बंगाल की भूमि पर तुष्टिकरण की राजनीति चल रही है…

सिद्दीकी वर्तमान में दरभंगा के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं

बता दें कि सिद्दीकी वर्तमान में दरभंगा के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. महागठबंधन सरकार में वह के वित्त मंत्री रह चुके हैं. सिद्दीकी ने कहा, आदरणीय अटल बिहारी जी का व्यवहार भी हमने देखा है. जबकि उनकी वैचारिक प्रतिबद्धता हम लोगों से भिन्न थी. लेकिन वह देश को समझते थे, समाज को समझते थे, यहां की संस्कृति को समझते थे.

यही कारण है कि अल्पसंख्यक आज भी उनका आदर करते हैं लेकिन मोदी जी को यह अहसास नहीं हो रहा है कि वह देश के प्रधानमंत्री हैं. उन्हें अब भी लग रहा है कि वह गुजरात के वही दंगेवाले सीएम हैं.

सिद्दीकी 1977 में पहली  बार बहेड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये थे. 1992 में वह पार्षद बने और फिर 1995 में एक  बार फिर विधायक चुने गये. साल 2000, 2005 और 2010 में वह लगातार चुनाव जीते. 1980, 1985 और 1990 के चुनाव हार गये थे.

इसे भी पढ़ें :  अभी जेल में ही रहेंगे लालू, जमानत पर सुनवाई 27 तक टली

सिद्दिकी भाजपा पर हमलावर हैं

अंतिम चरण के चुनाव प्रचार में सिद्दिकी भाजपा पर हमलावर हैं. गुरुवार को उन्होंने दरभंगा में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि आलू और प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं. महंगाई बढ़ती जा रही है.

तेजस्वी की तुलना अभिमन्यु से

सिद्दिकी ने कहा कि बिहार के लोग यहां यूपी नहीं बनने देंगे. यहां कानून का राज है, जबकि सबको पता है कि यूपी में कितने फर्जी एनकाउंटर हुए हैं. राजद नेता ने तेजस्वी यादव की तुलना अभिमन्यु से करते हुए कहा कि ये लोग अभिमन्यु को घेर कर उसका वध करना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें :  बॉम्बे हाई कोर्ट में अर्नब की जमानत पर आज फिर सुनवाई, गुरुवार को नहीं मिली थी बेल

 

 

Related Articles

Back to top button