BiharBihar UpdatesELECTION SPECIAL

बिहार चुनाव : वामदलों को संजीवनी बूटी मिली… 16 सीटों पर परचम लहराया…

भाकपा माले को 12 और उसके बाद भाकपा एवं माकपा को दो-दो सीटें मिली. निवर्तमान विधानसभा में भाकपा माले की तीन सीटों के अलावा सदन में वाम दलों की कोई मौजूदगी नहीं थी.

Patna :  बिहार चुनाव में वामदलों और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम) को सबसे अधिक फायदा हुआ है. मुस्लिम वोट एआईएमआईएम, बसपा और आरएसएलपी समेत पार्टियों के बीच बंटने का लाभ राजग को मिला. ओवैसी की पार्टी को चुनाव में पांच सीटें मिली है, लेकिन सीमांचल क्षेत्र में उसने मुस्लिम मतदाताओं के बीच अच्छी खासी सेंध लगायी है जिसका नुकसान राजद को उठाना पड़ा है.

इसे भी पढें : बिहार में हार पचा नहीं पा रही कांग्रेस, दिग्विजय सिंह की नीतीश को सलाह, भाजपा,संघ का साथ छोड़ तेजस्वी का साथ दें…

बसपा ने भी एक सीट पर जीत हासिल की

एआईएमआईएम की सहयोगी बसपा ने भी एक सीट पर जीत हासिल की. मुख्य रूप से दो गठबंधनों के बीच हुए इस मुकाबले में वाम दलों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. भाकपा माले को 12 और उसके बाद भाकपा एवं माकपा को दो-दो सीटें मिली. निवर्तमान विधानसभा में भाकपा माले की तीन सीटों के अलावा सदन में वाम दलों की कोई मौजूदगी नहीं थी.

इसे भी पढें :  मोदी लहर का असर, बिहार विजय के साथ, 59 सीटों पर हुए उपचुनावों में 40 सीटों पर भाजपा का परचम लहराया

चिराग पसवान की लोक जनशक्ति पार्टी  को भी एक सीट

राजग से अलग होकर अकेले चुनाव मैदान में उतरी चिराग पसवान की लोक जनशक्ति पार्टी एक सीट पर ही जीत हासिल कर सकी है. उसने 135 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किये थे लेकिन सिर्फ बेगूसराय के मटिहानी से राजकुमार सिंह चुनाव जीतने में सफल रहे. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पिछले साल लोकसभा चुनाव में राजद खाता भी नहीं खोल पाया था, लेकिन विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में राजद, सत्तारूढ़ राजग को कड़ी टक्कर देते हुए सबसे . बड़े दल के रूप में उभरा है.

इसे भी पढें :    बिहार चुनाव :  तेजस्वी यादव का सीएम बनने का सपना तोड़ दिया असदुद्दीन ओवैसी ने

जनता ने राज्य सरकार के सुशासन पर मुहर लगाई है

चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता नित्यानंद राय ने कहा कि वह बिहार की जनता के आभारी है कि लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ का साथ दिया और बिहार सरकार के सुशासन पर भरोसा किया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि जनता ने पिछले छह साल में मोदी सरकार के जनकल्याण के कार्यों और राज्य सरकार के सुशासन पर मुहर लगाई है.

Related Articles

Back to top button