BiharBihar UpdatesELECTION SPECIALNational

बिहार में हार पचा नहीं पा रही कांग्रेस, दिग्विजय सिंह की नीतीश को सलाह, भाजपा,संघ का साथ छोड़ तेजस्वी का साथ दें…

नीतीश जी, लालू जी ने आपके साथ संघर्ष किया है. आंदोलनों में जेल गये हैं. भाजपा/संघ की विचारधारा को छोड़ कर तेजस्वी को आशीर्वाद दे दीजिए

NewDelhi/Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि राज्य में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. भाजपा को 74 सीट और जदयू को 43 सीट मिली है. खबर है कि सीटें भले ही भाजपा को अधिक मिली हैं, लेकिन सीएम नीतीश कुमार ही होंगे.

लेकिन कांग्रेस  बाज नहीं आ रही है. नीतीश कुमार पर डोरे डाले जा रहे है.  70 सीटें लड़कर कांग्रेस महज 19 सीटें जीत पायी है. औसत प्रदर्शन करने के बाद अब कांग्रेस ने नीतीश कुमार को अपने पाले में करने की कोशिश में है.

इसे भी पढ़ें : मोदी लहर का असर, बिहार विजय के साथ, 59 सीटों पर हुए उपचुनावों में 40 सीटों पर भाजपा का परचम लहराया

भाजपा और जदयू ने किया पलटवार

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर नीतीश कुमार से कहा है कि वे संघ और भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस के साथ आ जायें.   दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर भाजपा और  जदयू ने पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने  कहा है कि दिग्विजय सिंह की बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है.

इसी क्रम में जदयू प्रवक्ता ने कहा कि दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश में तो सरकार बचा नहीं पाये, दूसरों के घरों में ताकझांक कर रहे हैं. दिग्विजय सिंह के अनुसार देश को बर्बाद होने से बचाने के लिए नीतीश कुमार को भाजपा और संघ का साथ छोड़ तेजस्वी का साथ देना चाहिए.

इसे भी पढ़ें :   बिहार चुनाव :  तेजस्वी यादव का सीएम बनने का सपना तोड़ दिया असदुद्दीन ओवैसी ने

भाजपा अमरबेल के समान, जिस पेड़ पर लिपट जाती है, वह पेड़ सूख जाता है

दिग्विजय सिंह ने बुधवार को ट्वीट कर नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव के साथ आने की अपील की. दिग्विजय ने कहा, भाजपा/संघ अमरबेल के समान हैं, जिस पेड़ पर लिपट जाती है, वह पेड़ सूख जाता है और वह पनप जाती है. नीतीश जी, लालू जी ने आपके साथ संघर्ष किया है. आंदोलनों में जेल गये हैं.दिग्विजय ने कहा, भाजपा/संघ की विचारधारा को छोड़ कर तेजस्वी को आशीर्वाद दे दीजिए.  इस अमरबेल रूपी भाजपा/संघ को बिहार में मत पनपाओ. नीतीश जी, बिहार आपके लिए छोटा हो गया है, आप भारत की राजनीति में आ जायें.

इसे भी पढ़ें : बिहार ​चुनाव : पीएम मोदी ने कहा, बिहार ने दुनिया को बताया, लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है  

भाजपा/संघ को छोड़िए, देश को बर्बादी से बचाइए

सभी समाजवादी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों को एकमत करने में मदद करते हुए संघ की अंग्रेजों के द्वारा पनपाई फूट डालो और राज करो’ की नीति ना पनपने दें. विचार ज़रूर करें. दूसरे ट्वीट में दिग्विजय ने कहा, यही महात्मा गांधी जी व जयप्रकाश नारायण जी के प्रति सही श्रद्धांजलि होगी.

आप उन्हीं की विरासत से निकले राजनेता हैं, वहीं आ जाइए. आपको याद दिलाना चाहूंगा जनता पार्टी संघ की ड्यूल मेंबरशिप के आधार पर ही टूटी थी. भाजपा/संघ को छोड़िए. देश को बर्बादी से बचाइए. दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर रामविलास पासवान की विरासत को खत्म करने का आरोप भी लगाया.  कहा कि भाजपा ने अपनी कूटनीति से नीतीश का कद छोटा कर दिया व रामविलास पासवान जी की विरासत को समाप्त कर दिया.

Related Articles

Back to top button