Bihar

Bihar Election 2020 से पहले RJD ने 3 विधायकों को पार्टी से बाहर निकाला

Patna. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी ने अपने 3 विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है. महेश्वर प्रसाद यादव, प्रेमा चौधरी और फराज फातमी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

ये भी पढ़ें- अपने चुनावी वादों को लगातार पूरा करते दिख रहे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 

आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव आलोक मेहता ने बताया कि यह तीनों विधायक पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे. लिहाजा आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के निर्देश पर इन सभी को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है.

इधर, खबर है कि सोमवार को जेडीयू नेता और बिहार के उद्दोग मंत्री आरजेडी में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, श्याम रजक के साथ जेडीयू के दो और विधायक आरजेडी जॉइन कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

महेश्वर प्रसाद यादव

महेश्वर प्रसाद यादव मुजफ्फरपुर के गायघाट से विधायक हैं. बताया जाता है कि महेश्वर लगातार नीतीश कुमार की नीतियों की तारीफ कर रहे थे.

फराज फातमी

फराज फातमी पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी के कद्दावर नेता रहे अली अशरफ फातमी के बेटे हैं. लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने की वजह से अली अशरफ फातमी ने आरजेडी छोड़ दिया था और चुनाव के बाद जदयू का दामन थाम लिया था. इसी साल फराज जेडीयू के चूड़ा-दही भोज में शामिल हुए थे.

प्रेमा चौधरी

प्रेमा चौधरी वैशाली के पातेपुर से विधायक हैं. इसी साल सीएम नीतीश कुमार की मानव श्रृंखला में शामिल होकर उन्होंने बगावत का ऐलान कर दिया था.

10 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button