Bihar

बिहारः एनडीए में हुआ लोकसभा सीटों का बंटवारा

New Delhi: लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में जहां अब तक सीटों पर सहमति नहीं बन पायी है, वहीं एनडीए में सीटों को बंटवारा रविवार को हो गया. किस सीट पर किस पार्टी का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा, इसकी घोषणा कर दी गयी. सीट बंटवारे की जानकारी देने के लिए बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस घोषणा के मुताबिक भाजपा ने अपने दो बड़े नेता शाहनवाज हुसैन और गिरिराज सिंह की सीट सहयोगी पार्टियों को दे दिया है. गौरतलब है कि भाजपा और जनता दल यूनाइटेड को इस बंटवारे में 17-17 सीट मिली हैं. वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के खाते में 6 सीटें आयी हैं.

इसे भी पढ़ेंः ऑनर किलिंग: परिजनों ने स्नातक छात्रा की हत्या कर शव को जलाया, पिता गिरफ्तार

किस पार्टी को मिली कौन-सी सीट  

भारतीय जनता पार्टी: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, महाराजगंज, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, शिवहर, बक्सर, सासाराम और औरंगाबाद.

जनता दल यूनाइटेड: कटिहार, पूर्णिया, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, काराकाट, गया, जहानाबाद, सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा, वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर.

एलजेपीः 6 सीट मिली हैं उनमें वैशाली, समस्तीपुर, हाजीपुर, खगड़िया, जमुई और नवादा की लोकसभा सीट है.

इसे भी पढ़ेंः देश की राजनीति में चौकीदारों का बोलबाला, मोदी, शाह बने चौकीदार, उनके नक्शे कदम पर चले भाजपाई

Related Articles

Back to top button