
NewDelhi : देश की राजनीति में चौकीदार की वेल्यू काफी बढ़ गयी है. चौकीदार की वेल्यू का पता इस बात से चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल समेत कई भाजपा नेताओं ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द लिख डाला है. बता दें कि आज रविवार से ट्विटर पर पीएम मोदी का नया नाम चौकीदार नरेंद्र मोदी और अमित शाह का नया नाम चौकीदार अमित शाह हो गया है. इसेस पूर्व शनिवार को पीएम मोदी ने मैं भी चौकीदार… कैंपेन की शुरुआत की थी. पीएम मोदी ने कहा था, हर देशवासी जो भ्रष्टाचार, गंदगी और सामाजिक बुराइयों से लड़ रहा है, वह एक चौकीदार है. भारत के विकास के लिए कड़ी मेहनत करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है. आज हर भारतीय कह रहा है #मैं भी चौकीदार. इसके बाद ट्विटर पर #MainBhiChowkidar ट्रेंड करने लगा. ट्विटर पर चौकीदार बनने के बाद अमित शाह ने लिखा, जिसने बनाया स्वच्छता को संस्कार…वो है चौकीदार. #MainBhiChowkidar कहो दिल से #ChowkidarPhirSe आज यानि रविवार को पीएम मोदी ने जैसे ही ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ा. उसके बाद भाजपा के सभी नेताओं ने भी अपने ट्विटर पर नाम के आगे चौकीदार लिख लिया. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पूनम महाजन, अमित मालवीय, केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी, मीनाक्षी लेखी, विजेंद्र गुप्ता, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, अनुराग ठाकुर समेत कई भाजपा नेता अब ट्विटर पर चौकीदार बन गये हैं.
वो एक अकेला चल पड़ा…मैं उसकी ही क़तार हूँ,
मैं नये भारत की कल्पना से सहमत विचार हूँ,
मैं देश के विकास में छोटा सा भागीदार हूँ,
हाँ मैं भी चौक़ीदार हूँ।हर उस भारतीय में है एक चौक़ीदार जिसे है देश की फ़िक्र। #MainBhiChowkidar pic.twitter.com/kov6DkltyZ
— Chowkidar Amit Shah (@AmitShah) March 16, 2019
इसे भी पढ़ें : जब नेहरू की चिट्ठी दिखा धनबाद से चुनावी नैया पार कर गये थे पीआर चक्रवर्ती
दंगल चौकीदार चोर है…और चौकीदार फिर से… के बीच
PM @narendramodi has changed his Twitter handle to “chowkidar Narendra Modi” #ChowkidarPhirSe pic.twitter.com/GXFJFddrxd
— Narendra Modi (@narendramodi177) March 17, 2019
भाजपा नेताओं के चौकीदार बनने के बाद ट्विटर पर #ChowkidarPhirSe ट्रेंड कर रहा है. बता दें कि कांग्रेस नेताओं ने राफेल डील को लेकर चौकीदार चोर है का नारा दिया था. यह नारा काफी फेमस हुआ था. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी हर रैली में इस नारे के जरिए पीएम मोदी पर हमला बोलते हैं. अब भाजपा ने कांग्रेस के नारे को पलट दिया है. भाजपा ने 2014 में चायवाला कैंपेन चलाया था. तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव अभियान में खुद को चायवाला बताया था और जगह-जगह चाय पर चर्चा का आयोजन किया गया था. इसक बाद 2017 के आखिर में गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने ‘विकास पगला गया है का नारा दिया था. इसके जवाब में भाजपा ने एक वीडियो कैंपेन चलाते हुए मैं हूं विकास, मैं हूं गुजरात नारा दिया था.
इसे भी पढ़ें : बीजेपी ने बांटी लोकसभा चुनाव जिताने की जिम्मेदारी, उम्मीदवारों के नाम अबतक क्लियर नहीं




