Bihar

बिहार : मौत बनकर आया वज्रपात, नौ लोगों की ली जान

Aurangabad / Bhagalpur (Bihar): बिहार में बाढ़ और बारिश का कहर जारी है. पहले बाढ़ की वजह से 100 से भी ज्यादा लोगों की जान गयी. वहीं अब अलग-अलग घटनाओं में आकाशीय बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत हो चुकी है.

बिहार के औरंगाबाद में सात लोगों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने की वजह से मौत हो गई. और भागलपुर में दो लोगों की मौत हुई है.

इसे भी पढ़ें- ढुल्लू महतो पर मेहरबान जीरो टॉलरेंस की सरकार, धनबाद SSP नहीं दे रहे ED को सूचना

औरंगाबाद में सात लोगों की गयी जान

औरंगाबाद जिला के गोह प्रखंड में मंगलवार शाम हो रही बारिश के दौरान वज्रपात के चपेट में आकर एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई. गोह थानाध्यक्ष वनकटेश्वर ओझा ने बताया कि शवों को थाना लाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

वहीं औरंगाबाद जिला के ही रफीगंज और कासमा थाना क्षेत्र में भी मंगलवार को तीन लोगों की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें- दुमका : विधायक से शिकायत के बाद भी नहीं बना क्षतिग्रस्त पुल, जान हथेली पर रख पार करते हैं लोग

भागलपुर में दो की मौत

भागलपुर जिला के सनोखर अमडंडा थाना क्षेत्रों में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक और एक महिला की मौत हो गयी. सनोखर थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक का नाम फैती यादव (20) है.

इधर, अमडंडा थाना प्रभारी अरबिंद कुमार ने बताया कि श्रीमतपुर बेलसर गांव में वज्रपात की चपेट में आकर राजेन्द्र मंडल की 39 वर्षीय पत्नी वंदना देवी की मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button