Bihar

 बिहार: पुरातन मंदिर के संरक्षण की मांग वाली याचिका पर कोर्ट ने ASI से मांगा जवाब

Patna : पटना हाइकोर्ट ने बिहार के कैमूर जिले में एक मंदिर के संरक्षण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की मांग करने वाली जनहित याचिका पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से जवाब मांगा है. ऐसा माना जाता है कि यह मंदिर 1,600 वर्ष से अधिक पुराना है.

इसे भी पढ़ेंःदुनिया की कोई ताकत अयोध्या में नहीं बनवा सकती मस्जिद: डॉ. वेदांती

मंदिर व उसमें रखी भगवान की मूर्तियों की सुरक्षा-संरक्षण की मांग

न्यायमूर्ति ज्योति शरन और न्यायमूर्ति पार्थसारथी की खंडपीठ ने ‘चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी’ के छात्र गौरव कुमार सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया.

याचिका में मां मंडेश्वरी मंदिर और उसमें रखी भगवान की मूर्तियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की गई है.

इसे भी पढ़ेंःदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहरः यूपी में 15 लोगों की मौत, असम में बाढ से 8.5 लाख लोग प्रभावित

नौ अगस्त तक जवाद देने का निर्देश

याचिका में मंदिर की संरचना को हुए नुकसान, उसके अंदर स्थापित देवताओं की मूर्तियों और उसकी चारदीवारी की मरम्मत की मांग की गई है.

साथ ही उसकी सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ या पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग भी की गई है. अदालत ने एएसआई को सुनवाई की अगली तारीख नौ अगस्त तक अपना जवाब दायर करने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें- पुलवामा हादसे को बीते 150 दिन, रघुवर दास ने किया था शहीदों के परिजनों को मदद का वादा, नहीं किया पूरा

Related Articles

Back to top button