
Ranchi: झारखंड सशस्त्र पुलिस -2 के जवानों को रांची से देवघर लेकर जा रही बस सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सिकिदरी घाटी में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
इस दुर्घटना में 15 जवानों को चोटें आयी है. घायलों में से पांच जवान गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. मौके पर रजरप्पा थाना और सिकिदरी थाना की पुलिस पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ेंःपुलवामा हादसे को बीते 150 दिन, रघुवर दास ने किया था शहीदों के परिजनों को मदद का वादा, नहीं किया पूरा
कैसे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, श्रावणी मेले को लेकर जैप के जवान रांची से देवघर जा रहे थे. सिकिदिरी घाटी में घुमावदार मोड़ के पास बस ड्राइवर ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क के किनारे मिट्टी के पहाड़ से टकरा गयी.

इस दौरान बस की बायीं तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कई जवानों को चोट आई. घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ेंःना रैयतों को दिया मुआवजा, ना लिया लाइसेंस और शुरू हो गया चतरा शिवपुर रेलवे साइडिंग
श्रावणी मेला में सुरक्षा व्यवस्था संभालने देवघर जा रहे थे जवान
17 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलने वाले देवघर में श्रावणी मेला में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए रांची से जैप के जवान देवघर जा रहे थे. इसी क्रम में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
गौरतलब है कि इस बार देवघर में श्रावणी मेले को लेकर 1340 अधिकारी और 9585 पुलिसकर्मी तैनात किये जा रहे हैं. जिसमें एक पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) स्तर के अधिकारी, तीन पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्तर के अधिकारी, 70 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के अलावा त्वरित प्रतिक्रिया बल (आरएएफ) की दो, सीआरपीएफ की दो, सीआरपीएफ की एक महिला बटालियन, एनडीआरएफ की दो कम्पनियां तैनात की जा रही हैं.
इसके अलावा एटीएस और विशेष शाखा की टीम भी रहेगी.” उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस ने पड़ोसी राज्य बिहार के साथ समन्वय बनाते हुए एक टीम सुल्तानगंज भी भेजने की योजना बनायी है, जो वहां से चलने वाले कांवरियों पर नजर रखेगी.
इसे भी पढ़ेंःआयुष्मान सर्वेयर मरीजों से वसूल सकें पैसे! इसलिए इंप्लांट मंगाने में जान बूझकर करते हैं देर




