Read Next
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
06/10/2025
बिहार में छह और 11 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 14 को आएंगे नतीजे, 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव
Back to top button
Patna: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 12 और लोगों की मौत हो जाने से राज्य में इससे मरने वालों की संख्या 674 हो गयी. महामारी के 1,998 नये मामले सामने आने से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,30,848 हो गयी है.
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में पांच, दरभंगा में चार, मधुबनी में दो और समस्तीपुर में एक व्यक्ति की मौत हो जाने के साथ ही प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 674 हो गयी.
इसे भी पढ़ें- झारखंड में 30 सितंबर तक अनलॉक-4 , होटल-धर्मशाला खुलेंगे
कोरोना संक्रमित 674 लोगों की मौत
बिहार में कोरोना संक्रमित जिन 674 लोगों की अब तक मौत हुई है, उनमें से पटना में 154, भागलपुर में 47, गया में 42, रोहतास में 31, मुंगेर एवं नालंदा में 28—28, मुजफ्फरपुर में 26, भोजपुर एवं वैशाली में 24—24, पूर्वी चंपारण में 23, समस्तीपुर एवं सारण में 22—22, दरभंगा में 19, बेगूसराय में 18, पश्चिम चंपारण एवं सिवान में 15—15, नवादा में 13, अररिया में 10, कैमूर में 9, कटिहार, खगड़िया एवं सीतामढ़ी में 8—8, औरंगाबाद, बक्सर, जहानाबाद, मधेपुरा एवं सुपौल में 7—7, जमुई, किशनगंज एवं मधुबनी में 6—6, अरवल, बांका एवं पूर्णिया में 5—5, लखीसराय एवं में 4—4, शेखपुरा में 3, गोपालगंज एवं सहरसा में 2—2 तथा शिवहर जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है.
बिहार में गुरुवार को अपराह्न 4 बजे से शुक्रवार 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1,998 नये मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अब तक इस रोग से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,30,848 हो गयी है.
इसे भी पढ़ें- परीक्षा के नाम पर लाखों छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहा केंद्र: हेमंत सोरेन