JharkhandMain SliderRanchi

झारखंड में 30 सितंबर तक अनलॉक-4 , होटल-धर्मशाला खुलेंगे

Ranchi. हेमंत सरकार ने अनलॉक-4 को लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया है. जारी निर्देश के अनुसार, प्रदेश में 30 सितंबर तक अनलॉक 4 लागू रहेगा. इसके तहत अब राज्य में सभी होटल, धर्मशाला को खोल दिया गया है. वहीं राज्य सरकार ने कुछ क्षेत्रों को अभी भी बंद किया है. मुख्य सचिव ने इस बाबत एक निर्देश जारी किया है. उन्होंने कहा है कि प्रतिबंधित क्षेत्रों को छोड़कर सभी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को खोल दी गई है.

जानिए कौन-कौन क्षेत्र रहेंगे प्रतिबंधित

सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्य से जुड़ी सभा या जुलूस.
स्कूल, कॉलेज, शिक्षा, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान
सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, व्यायामशाला, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल.
अंतरराज्यीय बस परिवहन.
धार्मिक स्थल आम जनता के लिए बंद रहेंगे.

इन क्षेत्रों को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों को खोल दिया गया है यानि इसमें धर्मशाला, होटल आदि शामिल है. हालांकि कंटेनमेंट जोन में पड़ने वाले ऐसे क्षेत्र अभी भी बंद रहेंगे.

2 Comments

  1. 845336 878194Hey there! Nice stuff, please keep us posted when you post again something like that! 367963

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button