
Patna: भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर पार्टी में बड़ा बदलाव किया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ को बिहार एवं झारखंड प्रदेश का क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त किया है. नागेंद्र नाथ की जगह भीखुभाई दलसानिया को बिहार बीजेपी के संगठन महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.
नागेंद्र का केंद्र अब पटना की बजाय रांची रहेगा. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से पत्र जारी किया गया है. बता दें कि भीखूभाई दलसानिया पिछले 20 वर्षों से गुजरात बीजेपी के संगठन मंत्री का दायित्व निभाने वाले भीखुभाई बेहद सफल राजनीतिक रणनीतिकार माने जाते हैं.
इसे भी पढ़ेःग्रामीण विकास विभाग से पूरी तरह से अलग हुए ग्रामीण कार्य व पंचायती राज विभाग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी भीखूभाई दलसानिया 1997 में बीजेपी से जुड़े थे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों को मानने वाले दलसानिया पिछले 20 वर्षों से गुजरात बीजेपी के संगठन मंत्री थे.
संगठन मंत्री रहते हुए उन्होंने पार्टी और संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. उनमें राजनीतिक कौशल और रणनीति बनाने की जबरदस्त प्रतिभा है. यही वजह है कि वे 2 दशक से भी अधिक समय तक इतने अहम पद पर बने रहे. हालांकि 1 अगस्त 2021 को उन्हें गुजरात बीजेपी के संगठन मंत्री पद से हटा दिया गया था.
इसे भी पढ़ेःजांच से पहले ही हाइकोर्ट के जज बन जाते हैं बाबूलालः सुप्रियो
भीखूभाई दलसानिया 2004 से गुजरात के संगठन मंत्री का काम देख चुके हैं. इस भूमिका के तौर पर उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा चुनावों में संगठन की जिम्मेदारी निभायी है.
गुजरात में जिस पाटीदार आंदोलन को लेकर बीजेपी को परेशानी खड़ी हुई थी, भीखूभाई दलसानिया भी उसी पाटीदार समाज से आते हैं. वे मूल रूप से गुजरात के जामनगर के ध्रोल के रहने वाले हैं.
नागेंद्र नाथ को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बनाया गया है. उनका मुख्यालय रांची रहेगा. जबकि केंद्रीय नेतृत्व ने भीखूभाई दलसानिया को बिहार का संगठन महामंत्री बनाया है.
इसे भी पढ़ेःJharkhand : अब मिड डे मील वर्कर्स भी करेंगे आंदोलन, 26 को सीएम आवास घेरने की तैयारी




