Bihar

बिहार : नवादा में 3 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या, परिजनों से पांच लाख की मांगी गयी थी रंगदारी

Nawada : नवादा में अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम ना मिलने को लेकर गुरुवार देर रात 3 वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी. जिसके बाद शव को घर के सामने फेंक दिया. घटना काशीचक थाना क्षेत्र के भट्टा गांव की है. जानकारी के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से 5 लाख की रंगदारी मांगी थी.

पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है. कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. मामले में जमीन विवाद की बात भी सामने आ रही है. मृतक की पहचान राकेश प्रसाद के पुत्र आलोक कुमार (3) के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइसजेट को 3 सप्ताह की दी मोहलत, कहा: “यह एयरलाइन चलाने का तरीका नहीं है, दिवालिया घोषित कर देंगे

मृतक के नाना जय चंद्र प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को आलोक कुमार घर के बाहर खेल रहा था. उसी दौरान अचानक गायब हो गया. हम लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन हमारा बच्चा हम लोगों को नहीं मिला.

अचानक एक फोन आया. बदमाशों ने कहा कि हम वारिसलीगंज से बात कर रहे हैं. आलोक को छोड़ने के बदले 5 लाख रुपए की मांग की. हमने पैसा देने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन रात में अपहरणकर्ता ने आलोक की हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ें :गया जंक्शन पर हिंसक प्रदर्शन करने वाले 13 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1200 अज्ञात छात्रों पर केस दर्ज

Related Articles

Back to top button