Bihar

बिहारः 1987 बैच के आईपीएस गुप्तेश्वर पांडेय बने नए डीजीपी

Patna:  गुप्तेश्वर पांडेय बिहार के नये डीजीपी बनाए गए हैं. वे 1987 बैंच के आईपीएस अधिकारी हैं. इसकी गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. एक फरवरी से वह कार्यभार संभालेंगे. वह बीएमपी के डीजी थे. वह शराबबंदी को लेकर बिहार में अभियान चला रहे हैं. इधर इस खबर से कोयलांचल में उनके शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है. उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है.

बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना

पुलिस महकमे में अभी तक डीजीपी की रेस में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में तैनात सीनियर आईपीएस अफसर आरके मिश्रा, दिनेश सिंह विष्ट समेत कई नाम के पर चर्चा चल रही थी. लेकिन रेस में सबसे आगे गुप्तेश्वर पांडेय रहे. वह बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं.

 केएस द्विवेदी आज हो रहे रिटायर

वर्तमान डीजीपी केएस द्विवेदी आज (31 जनवरी 2019) रिटायर हो रहे हैं. 12 महीने के कार्यकाल के बाद बिहार के 50वें डीजीपी के सम्मान में बीएमपी-5 सहित ईओयू मुख्यालय में विदाई समारोह का आयोजन होगा.

Related Articles

Back to top button