
Bengaluru : केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर दिये गये एक बयान से विवाद पैदा हो गया है. हेगड़े ने कहा कि राहुल को देश के बारे में कुछ अता-पता नहीं है. जिनके पिता मुस्लिम थे, जिनकी मां क्रिश्चियन हैं तो बेटा ब्राह्मण कैसे बन सकता है. यहीं नहीं रूके हेगड़े. कहा कि आपको दुनिया की किसी भी प्रयोगशाला में इस तरह की हाइब्रिड प्रजाति नहीं मिलेगी. यह प्रजाति सिर्फ इस देश में कांग्रेस की प्रयोगशाला में मिलती है, जहां पिता और पुत्र दो तरीके के होते हैं. गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर से मुलाकात करने के बाद राफेल का मुद्दा उठाने के संदर्भ में राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री ने निशाना साधा है. कर्नाटक में आयोजित एक जनसभा के दौरान केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए कहा कि वह इस देश(भारत ) को नहीं जानते हैं. उन्हें भारत के बारे में कोई जानकारी नहीं है. देखिए वह किस तरह से झूठ बोलते हैं.
तो सोचिए बेटा ब्राह्मण कैसे बन जाएगा?
जिनके पिता मुस्लिम थे, जिनकी मां क्रिश्चियन हैं तो सोचिए बेटा ब्राह्मण कैसे बन जाएगा? यह कैसे मुमकिन है?’ हेगड़े ने कहा, हम इस तरह के मामलों को समझ सकते हैं. लेकिन एक खाली दिमाग आदमी इसे न जानता है और न ही समझता है. आपको दुनिया की किसी भी प्रयोगशाला में इस तरह की हाइब्रिड प्रजाति नहीं मिलेगी; यह प्रजाति सिर्फ इस देश में कांग्रेस की प्रयोगशाला में मिलती है, जहां पिता और पुत्र दो तरीके के होते हैं. बता दें कि बीमार चल रहे मनोहर पर्रिकर से राहुल गांधी ने मंगलवार को मुलाकात की थी. उसके बाद कहा था कि कल मैं पर्रिकर जी से मिला. उन्होंने खुद कहा था कि डील बदलते समय प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्री से नहीं पूछा था. राहुल के इसी बयान के बाद भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है. यहां तक कि खुद पर्रिकर ने भी राहुल के इस दावे को गलत बताया है.
इसे भी पढ़ें : बेरोजगारी दर 6.1 प्रतिशत, 45 साल में सबसे ज्यादा, वजह बनी नोटबंदी




