Bihar

बिहार : पांच DM समेत 16 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

Patna : बिहार में मंगलवार को तीन प्रमंडलों के आयुक्त, पांच जिलों के जिलाधिकारी सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के कुल 16 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया.

किनका तबादला कहां हुआ

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार श्रम संसाधन विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत के. सेंथिल कुमार को कोसी प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है.

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव पद पर कार्यरत पंकज कुमार को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है. तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त पद पर तैनात नर्मदेश्वर लाल का तबादला उद्योग विभाग के सचिव के पद पर किया गया है.

इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर: धारा 370 पर एक साथ 14 याचिकाओं पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

मगध प्रमंडल के आयुक्त पद पर तैनात पंकज कुमार पाल का स्थानांतरण खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव पद पर किया गया है. उद्योग विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत लोकेश कुमार सिंह का तबादला स्वास्थ्य विभाग के सचिव के पद पर किया गया है.

लोकेश बिहार स्वास्थ्य समिति के महाप्रबंधक और सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. स्वास्थ्य विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत असंगवा चुवा आओ का स्थानांतरण मगध प्रमंडल के आयुक्त के पद पर किया गया है.

पुर्णिया के जिलाधिकारी प्रदीप कुमार झा का तबादला लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के विशेष सचिव के पद पर किया गया है. समस्तीपुर जिलाधिकारी के पद पर तैनात चंद्रशेखर सिंह का तबादला पंचायती राज विभाग के निदेशक के पद पर किया गया है.

चंद्रशेखर अगले आदेश तक बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी के परियोजना निदेशक पद के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. सीतामढ़ी के जिलाधिकारी के पद पर तैनात रंजीत कुमार सिंह का स्थानांतरण प्राथमिक शिक्षा के निदेशक के पद पर किया गया है. वैशाली जिलाधिकारी के पद पर तैनात राजीव रौशन का तबादला ग्रामीण विकास के अपर सचिव के पद पर किया गया है.

इसे भी पढ़ें- कैबिनेट का बड़ा फैसला- JSSC के सभी पदों पर अब स्थानीय को ही मिलेगी नौकरी

राजीव अगले आदेश तक जीविका एवं जल जीवन हरियाली मिशन के सृजित किए जाने वाले मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.

बेगूसराय जिलाधिकारी के पद पर तैनात राहुल कुमार स्थानांतरण पूर्णिया के जिलाधिकारी के पद पर किया गया है. प्राथमिक शिक्षा के निदेशक के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार वर्मा का तबादला बेगूसराय के जिलाधिकारी के पद पर किया गया है.

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर तैनात उदिता सिंह का तबादला वैशाली के जिलाधिकारी के पद पर किया गया है. बांका जिला में उपविकास आयुक्त के पद पर तैनात अभिलाषा कुमारी शर्मा का तबादला सीतामढ़ी के जिलाधिकारी के पद पर किया गया है.

Related Articles

Back to top button