
Mumbai : पैसे चुराने के लिए चोर किस हद तक जा सकते हैं इसका एक नया कारनामा महाराष्ट्र के सांगली में देखने को मिला. यहां चोरों ने बूथ से एटीएम मशीन को खोदने के लिए बुलडोजर (जेसीबी मशीन) का इस्तेमाल किया. रविवार को हुई यह घटना एटीएम बूथ के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स चोरों की हिम्मत पर हंस रहे हैं, तो अन्य इसे बेरोजगारी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:Ranchi : कल से तीन दिन तक राजधानी में हीट वेव अलर्ट, कई अन्य जिलों में भी चलेगी गर्म हवाएं
जेसीबी भी चुरा कर लाये
मामला पुणे जिले के सांगली मिरज तालुका का बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोरों ने पहले एक जेसीबी को चुराया और फिर उसी मशीन से एक्सिस बैंक के एटीएम की खुदाई कर दी.
While in other states JCB bulldozers are used to remove illegal enroachments of rioters.
In Maharashtra’s Sangli, JCB bulldozer was used to loot a ATM machine in
Such is the fearlessness of goons. pic.twitter.com/XSmBbv7Qnr
— #DextrousNinja🇮🇳 (@DextrousNinja) April 24, 2022
मिली जानकारी के अनुसार, एटीएम मशीन के अंदर 27,00,000 रुपये थे. एटीएम मशीन के बाहर कोई सीसीटीवी नहीं था और न ही कोई गार्ड था. एटीएम मशीन तोड़कर चोर उसे थोड़ी दूर ले गए.
इसे भी पढ़ें:GDP में कृषि का 20 फीसदी तक योगदान का लक्ष्य, इसी साल 100 SMART VILLAGE तैयार करने का भी इरादा
सोशल मीडिया पर लोग दे रहे तरह-तरह की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. फेसबुक पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘इंडिया गॉट टैलेंट.” वहीं एक अन्य ने लिखा कि क्रिप्टो माइनिंग के युग में, यहां एक नया आविष्कार एटीएम माइनिंग का हुआ है. एक अन्य यजूर ने लिखा कि यह क्या “मनी हाइस्ट 2023?” है.
इसे भी पढ़ें:कांग्रेसियों ने JVNL से बिजली संकट पर लगायी गुहार, कहा- जनता है नाराज, मिले राहत




