Crime NewsJamshedpurJharkhand

BIG NEWS – जमशेदपुर के जिन इंजीनियरिंग छात्रों को भुवनेश्वर से लापता बताया जा रहा था, वे साइबर क्राइम के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर के विशाल के साथ देवघर और बिहार के जमुई के दो छात्र भी गये जेल, एग्रिको निवासी त्रिनेत्र कुमार और टिनप्लेट का आदित्य राज भी थाने में

Jamshedpur :  जमशेदपुर के सिदगोड़ा, गोविंदपुर और एग्रिको के निवासी जिन तीन छात्रों को भुवनेश्वर से लापता बताया जा रहा था, उनका पता चल गया है. इसमें से गोविंदपुर जनता मार्केट के रहनेवाले छात्र विशाल पांडेय को ओड़िशा पुलिस ने साइबर क्राइम के आरोप में गिरफ्तार करके मंगलवार को जेल भेज दिया है. बाकी दो छात्र एग्रिको निवासी त्रिनेत्र कुमार और टिनप्लेट का आदित्य राज भी आईंठापाली थाने में रखा गया है. घटना की जानकारी मिलते ही तीनों छात्रों के परिवार के लोग ओड़िशा के लिए रवाना हो गये हैं. वे देर रात ओड़िशा पहुंचेंगे.  परिवार के लोगों को पुलिस ने घटना की जानकारी नहीं दी है.

2 लाख की साइबर ठगी में फंसा विशाल

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोविंदपुर जनता मार्केट का विशाल पांडेय 2 लाख रुपये की साइबर ठगी के आरोप में जेल गया है. इस मामले में पुलिस ने झारखंड के देवघर मलांडी गांव के रहमत अंसारी और बिहार के जमुई जिला शेखर गौतम को भी गिरफ्तार किया है.

ये सामान हुआ बरामद

तीनों युवकों के पास से पुलिस ने एक लाख 13 हजार 200 रुपये कैश, 9 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड आदि बरामद किये हैं. तीनों से पूछताछ करने के बाद मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

पर्सनल लोन में मदद के नाम पर की ठगी

अंगुलियापाड़ा निवासी सरोज दास को पर्सनल लोन की जरूरत थी. उन्होंने इसके लिए एक कंपनी का लोन एप डाउनलोड किया था.  साइबर बदमाशों ने उनका 3.90 लाख रुपये का लोन स्वीकृत भी कर दिया था. इसके बाद उन्हें दोबारा एक और एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा गया और फिर उनके खाते से 2 लाख रुपये निकाल लिये गये. यह मामला 5 फरवरी को पुलिस के पास पहुंचा था.

कोलकाता से खरीदा था सिम

गिरफ्तार किये गये साइबर ठगों ने पूछताछ में ओड़िशा पुलिस को बताया कि उन्होंने कोलकाता से अलग-अलग नाम से सिम खरीदे थे. इस मामले में एसपी बातुला गंगाधर के निर्देश पर छापामारी टीम बनी थी और सभी आपराधियों को 9 दिनों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

इसे भी पढ़ें – Tata Steel Story : 1912 में 16 फरवरी को पहली बार हुआ था टाटा स्टील में उत्पादन, 2.3 करोड़ आयी थी निर्माण की लागत

Related Articles

Back to top button