JharkhandLead NewsRanchi

महंगाई की मार, आम आदमी कैसे मनाये त्योहार!

 दूध हुआ 50 रुपये प्रति लीटर

Ranchi: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते ही रसोई में इसका असर दिखने लगा है. एक ओर पेट्रोल 103 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, डीजल 102.36 रूपये प्रति लीटर है. रसोई गैस की कीमत भी हजार के पास है. वहीं, आम जनता को खाद्य पदार्थों के लिये अधिक रुपये देने पड़ रहे हैं. खाद्यन्नों और तेलों में लॉकडाउन के बाद से वृद्धि देखी गयी. वहीं, अब दूध, ब्रेड जैसे खाद्य पदार्थों के दामों में भी इजाफा देखा जा रहा है जिससे आम जन जीवन परेशान है. वहीं, दीपावली और छठ जैसे त्योहार के बीच महंगाई की मार ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है.

इसे भी पढ़ें:  UP में खेल शुरू, अखिलेश यादव ने मायावती और BJP को दिया झटका, 7 बागी विधायक सपा में शामिल

खाद्यान्नों के दाम में अंतर

85 से 90 रुपये प्रति किलो मसूर दाल बिकती थी, जिसकी अब कीमत 95 से 100 रुपये प्रति किलो है. अरहर दाल की कीमत 90 रुपये थी. जो अब 105 रुपये है. ऐसे में प्रमुख दालों के दाम में दस से पंद्रह रुपये का अंतर है. सामान्य आटा जो पहले तीस रुपये प्रति किलो बिकता था, अब वो 32 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.

इसे भी पढ़ें: सिदगोड़ा में 100 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार

चीनी की बात करें तो इस साल मार्च तक 40 रुपये प्रति किलो बिक्री रही. तेलों के दाम बढ़ने के साथ ही इसकी कीमत 40 से 42 रुपये प्रति किलो हो चुकी है. हाथी ट्रेड मार्क सरसों तेल की कीमत 180 से 190 रुपये प्रति लीटर थी. जो अब 200 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है. इंजन मार्का की बात करें तो, इसकी कीमत 205 रूपये प्रति लीटर है. फॉर्च्यून रिफाइन तेल की कीमत 165 से 180 रूपये प्रति लीटर रही है.

दूध की कीमत में दो से पांच रुपये तक का इजाफा

पेट्रोल के दाम बढ़ने के साथ ही पिछले कुछ दिनों से दूध और ब्रेड के दाम में भी इजाफा देखा जा रहा है. सुधा दूध जो पहले 48 रुपये प्रति लीटर था. अब वो 50 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. अमूल दूध की कीमत 50 रुपये प्रति लीटर है. वहीं ब्रेड के दाम में 15 से 20 रूपये का अंतर देखा जा रहा है. जो पहले 30 रुपये में बिकता था. अब उसकी कीमत 35 रुपये हो गयी है. वहीं 40 रुपये में मिलने वाले ब्रेड की कीमत 60 रुपये हो गयी है.

इसे भी पढ़ें:पंचायत चुनावः 24 जिलों के 50 हजार से भी अधिक मतदान केंद्रों के जरिये चुनी जायेगी ‘गांव की सरकार’

Related Articles

Back to top button