Bihar

कटिहार: मदरसे में लगी भीषण आग, सभी सामान जलकर राख

Katihar : बारसोई थाना क्षेत्र के जामिया दारुस्सलाम चौन्दी के मदरसे में मंगलवार की रात आग लग गई. इस आगलगी से मदरसे का सारा सामान जलकर खाक हो गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि मदरसे में बच्चों के रहने के लिए तीन कमरे बनाए गए थे, जो पूरी तरह से जल गया है. इसके अलावा रसोईघर भी पूरी तरह से जल गया.  रसोईघर में रखा राशन भी पूरी तरह से बर्बाद हो गया है.

इसे भी पढ़ें : मोतिहारी: हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसायी से अपराधियों ने लूटे 80 लाख के आभूषण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोग मदरसा के बाहर ठंड से बचने के लिए आग जलाकर बैठे हुए थे. इसी दौरान कुछ बच्चों ने आग से खेलना शुरू कर दिया, जिसमें एक चिंगारी मदरसा में गिर गई, जो धीरे धीरे फैलते हुए पूरे मदरसे को अपनी चपेट में लेती चली गई.

इसे भी पढ़ें : खगड़िया में जज पर गार्ड ने तानी राइफल, बेसुध मिला जवान

Related Articles

Back to top button