
Ranchi: सदन में व्यवस्था के तहत भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह ने सरकार पर विधानसभा नियमावली का उल्लंघन का आरोप लगाया है. माले विधायक ने स्पीकर से पूछा कि क्या विधानसभा नियमावली सिर्फ विधायकों के लिए है? क्या सरकार इस नियमावली से ऊपर है?
दरअसल विनोद सिंह सरकार की ओर से पेश किये गये झारखंड राज्य के स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन विधेयक 2021 की कॉपी नियमावली के मुताबिक तीन दिन पहले विधायकों को उपलब्ध नहीं कराने से नाराज थे.
इसे भी पढ़ें :बीजेपी विधायक ने इरफान अंसारी पर उठाया सवाल, कहा सिर्फ अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दे उठाते हैं इरफान
तीन दिन पहले उपलब्ध करानी होती है विधेयक का प्रति
विधानसभा नियमावली के अनुसार सदन में लाये जाने वाले विधेयक की कॉपी विधायकों को 7 दिन पहले दी जाती है. विशेष परिस्थितियों में कम से कम तीन दिन पहले देने का प्रावधान है.
इसे भी पढ़ें :सदन में उठा जेपीएससी का मुद्दा, जीएस पेपर को लेकर विधायक अमित मंडल ने की सुधार की मांग




