
Ranchi: झारखंड विधानसभा सत्र में ध्यानाकर्षण के दौरान विधायक सरफराज अहमद ने डीवीसी से संबंधित मामला उठाया. सरफराज अहमद ने सवाल में कहा कि डीवीसी का कमांड एरिया झारखंड है तो मुख्यालय भी रांची आना चाहिए.
इस सवाल के जवाब में पता चला कि जो एग्रीमेंट 1948 में हुआ था वह पेपर ही गायब है. एग्रीमेंट पेपर ना तो बंगाल के पास है ना ही बिहार के पास. सरफराज अहमद ने कहा कि डीवीसी एग्रीमेंट का हवाला देकर झारखंड के साथ हकमारी करता है.
उन्होंने मांग की है कि डीवीसी उपेक्षा कर रहा है, तो उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए. इसका जवाब देते हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि एग्रीमेंट की कोई कॉपी उपलब्ध नहीं करा रहा है.
इसे भी पढ़ें :स्वास्थ्य विभाग सचेत रहता तो बर्बाद नहीं होती 75 हजार लोगों की कोरोना वैक्सीन
दोनों राज्यों से कई बार मांग किया गया है. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि चुनाव समाप्त होते ही तीनों राज्यों के सचिव स्तर वार्ता कराकर ठोस निर्णय लिया जाएगा.
सत्र में सरफराज अहमद ने बताया कि बिजली कोयला पानी सब हमारा है और बिजली बंगाल को जाता है. इसके बावजूद राज्य सरकार को डीवीसी परेशान ही कर रही है.
उन्होंने कहा कि जब डीवीसी का कमांड एरिया झारखंड में है तो इसकी ऑफिस भी रांची में होनी चाहिए. उन्होंने साथ ही कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी भी पब्लिक सेक्टर यूनिट्स का कार्यालय झारखंड में है.
उन्होंने साथ ही कहा कि जब बिहार था उस वक्त डीवीसी का चेयरमैन अगर बंगाल का होता था तो सेक्रेट्री बिहार का होता था. वर्तमान में ऐसा नहीं लगता कि झारखंड के किसी भी अधिकारी को सेक्रेटरी या चेयरमैन बनाया गया हो. सरकार को इस पर भी विचार करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें :ALERT : अगर छोटे कपड़े पहन कर इस मंदिर में दर्शन को पहुंचे तो नहीं मिलेगी इंट्री




