JharkhandRanchi

प्राइवेट यूनिवर्सिटी मांग रहे सेमेस्टर फीस, नाममात्र के हो रहे ऑनलाइन क्लासेस

Ranchi: लॉकडाउन के दौरान एकेडमिक सेशन पूरा करने को लेकर यूजीसी और एआइसीटीई ने गाइडलाइन जारी किया था. यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन) ने सभी विश्वविद्यालयों के लिए और एआइसीटीई (ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन) ने तकनीकी संस्थानों के लिए गाइडलाइन जारी किया था. पर राज्य के निजी विश्वविद्यालय इस गाइडलाइन का केवल कोरम ही पूरा कर रहे हैं. ऑनलाइन क्लासेस से स्टूडेंट्स जुड़ नहीं पा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- क्या 200 में से एक ट्रेन मिलने पर अब हल्ला मचायेंगे राज्य के BJP नेता, केंद्र कर रहा सौतेलापन: विनोद सिंह

स्पष्ट नहीं हैं लाइव क्लासेस

निजी विश्वविद्यालयों की ओर से चलाये जा रहे लाइव क्लासेस स्पष्ट नहीं हैं. स्टूडेंट्स की मानें तो क्लासेस जूम एप पर चलाये जा रहे हैं. लेकिन टीचर्स की ओर से जो पढ़ाया जाता है उसमें न तो शिक्षक की बात समझ में आती है और न ही लिखा हुआ ही स्पष्ट होता है.

स्टूडेंट्स का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ऑनलाइन क्लासेस के नाम पर कोरम पूरा कर रह हैं. निजी विश्वविद्यालयों की ओर से व्हाट्स एप और वीडियो के माध्यम से भी क्लासेस लिये जा रहे हैं. विश्वविद्यालय के वैसे कोर्स जिसमें थ्योरी आधारित पढ़ाई होती है वहां तो काम चल जा रहा है. लेकिन प्रैक्टिकल बेस्ड कोर्स के स्टूडेंट्स ऑनलाइन क्लासेस से संतुष्ट नहीं हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- जल्दी ही BJP को मिलेंगे 26 नये जिलाध्यक्ष, हो चुकी वोटिंग, सामाजिक-राजनीतिक समीकरण देख प्रदेश लगाएगा मुहर

एचओडी भेज रहे मैसेज, फीस जमा करें स्टूडेंट्स

एआइसीटीई की स्पष्ट गाइडलाइन के बाद भी राज्य के प्राइवेट यूनिवर्सिटी समेत तकनीकी संस्थानों ने फीस जमा करने को कहा है. कई निजी विश्वविद्यालयों ने विभिन्न विभाग के एचओडी (हेड ऑफ डिपार्टमेंट) की ओर से मैसेज भेजवाया है. हालांकि मैसेज में लिखा हुआ है कि जो छात्र चाहें वे फीस जमा करें. मैसेज में इस बात का जिक्र किया हुआ है कि जो छात्र जिस सेमेस्टर में हैं उसका फीस जमा करें.

इसके अतिरिक्त स्टूडेंट्स ने बताया कि जो छात्र यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहते हैं. उनसे कॉलेज फीस के अलावा हॉस्टल चार्ज भी मांगा जा रहा है. एक निजी यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट कोर्स में नामांकन लिए स्टूडेंट्स ने बताया कि उन्हें कॉलेज फीस, हॉस्टल चार्ज, मेंटनेंस फीस के साथ हॉस्टल का मेस फीस भी जमा करने को कहा गया है. स्टूडेंट्स का कहना है कि जब दो महीने से हॉस्टल में रहना ही नहीं हो रहा है तो हॉस्टल चार्ज क्यों दिया जाये.

इसे भी पढ़ें- रुख हवाओं का जिधर है, हम उधर के हैं…

क्या है गाइडलाइन

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन की ओर से सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को गाइडलाइन जारी करने के बाद अब ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआइसीटीई) ने भी अपनी गाइडलाइन जारी की है.

एआइसीटीई की ओर से जो गाइडलाइन जारी की गयी है, उसमें कई अहम बातें हैं. सबसे अहम बात फीस को लेकर है. गाइडलाइन में यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक और मैनेजमेंट संस्थान शैक्षणिक सत्र 2020-21 में किसी भी कोर्स की फीस में बढ़ोत्तरी नहीं करेंगे. इतना ही नहीं संस्थान अभिभावकों को एडवांस फीस देने के लिए मजबूर नहीं करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button