
- लॉकडाउन के बाद से बंद बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए छह स्पेशल ट्रेनें होंगी शुरू
- यात्रियों से लिया जायेगा ‘स्पेशल चार्ज’
Ranchi : राज्य के रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी है. पूर्वी रेलवे मंडल की ओर से हावड़ा और भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा रही हैं. इन ट्रेनों का परिचालन एक दिसंबर से शुरू किया जायेगा. हालांकि रेलवे बोर्ड की ओर से पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के लिए कुल छह ट्रेनों का परिचालन इस दौरान शुरू किया जा रहा है.
इनमें दो-दो ट्रेनें सियालदह और हावड़ा से खुलेंगी. जबकि, एक ट्रेन मालदा और एक ट्रेन भागलपुर-रांची स्पेशल ट्रेन खुलने जा रही है. इन ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग 26 नवंबर से शुरू होगी. इसके लिए यात्रियों से स्पेशल चार्ज लिया जायेगा.
इन ट्रेनों का परिचालन लॉकडाउन के बाद से बंद था. इनमें ट्रेन संख्या 03404 भागलपुर-रांची स्पेशल ट्रेन एक दिसंबर से खुलेगी. यह ट्रेन शाम 7.05 बजे भागलपुर से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 8.30 बजे रांची पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 03403 रांची-भागलपुर स्पेशल ट्रेन दो दिसंबर से रात 7.20 बजे रांची से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह नौ बजे भागलपुर पहुंचेगी.
इसे भी पढ़ें- जहां राज्य का भविष्य तय करती है सरकार, उसकी नाक के नीचे बस्ती का इतना बुरा हाल?
हावड़ा-धनबाद स्पेशल ट्रेन हावड़ा से खुलेगी
ट्रेन संख्या 02339 हावड़ा-धनबाद स्पेशल ट्रेन एक दिसंबर से चलेगी. ट्रेन हावड़ा से शाम 5.40 बजे खुलेगी और उसी रात 9.40 बजे धनबाद पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 02340 धनबाद-हावड़ा स्पेशल ट्रेन दो दिसंबर को सुबह 5.50 बजे धनबाद से रवाना होगी. सुबह 10.25 बजे हावड़ा पहुंचेगी. यह ट्रेन 12339 और 12340 कोलफील्ड एक्सप्रेस के समय अनुसार चलेगी.
सियालदह-लालगोला स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 03103 सियालदह-लालगोला स्पेशल ट्रेन एक दिसंबर से खुलेगी. यह ट्रेन शाम 6.20 बजे सियालदह से खुलेगी और उसी रात 11 बजे लालगोला पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 03104 लालगोला-सियालदह स्पेशल ट्रेन दो दिसंबर से चलेगी. यह ट्रेन सुबह 5:40 बजे लालगोला से रवाना होगी और सुबह 10:40 बजे सियालदह पहुंचेगी.
इसे भी पढ़ें- अबकी बार नौ महीने ही होगा चैंबर का कार्यकाल
सियालदह-सहरसा स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 03169 सियालदह-सहरसा स्पेशल ट्रेन एक दिसंबर से चलेगी, जो मंगलवार और गुरुवार को सियालदह से रात 8.10 बजे खुलेगी और सहरसा दोपहर 12.15 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन पूर्णिया होते हुए सहरसा आयेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 03170 सहरसा-सियालदह स्पेशल ट्रेन (वाया पूर्णिया) दो दिसंबर से बुधवार और शुक्रवार को सहरसा से दोपहर 2.50 बजे रवाना होगी. दूसरे दिन सुबह 7.20 बजे सियालदह पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या 03163 सियालदह-सहरसा स्पेशल ट्रेन दो दिसंबर से (मंगलवार एवं गुरुवार को छोड़कर) सियालदह से रात 8:10 बजे छूटेगी और दूसरे दिन दोपहर 12:45 बजे सहरसा पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 03160 सहरसा-सियालदह स्पेशल ट्रेन (बुधवार एवं शुक्रवार को छोड़कर) दोपहर 2.15 बजे सहरसा से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 7.20 बजे सियालदह पहुंचेगी.
इसे भी पढ़ें- भगवा पार्टी में हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करे…ममता ने कसा तंज… भाजपा का चांस… बाय चांस भी नहीं…
हावड़ा-मुंबई सीएमएमटी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 02321 हावड़ा-मुंबई सीएमएमटी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (वाया डानकुनी) एक दिसंबर से खुल रही है. यह ट्रेन हावड़ा से रात 11:35 बजे खुलेगी और तीसरे दिन दोपहर 1:30 बजे मुंबई पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 02322 मुंबई सीएमएमटी-हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (वाया डानकुनी) मुंबई से रात 10:15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या 03409 मालदा टाउन-किऊल स्पेशल ट्रेन एक दिसंबर से खुलेगी. मालदा टाउन से यह ट्रेन सुबह 5:40 बजे रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 12:50 बजे किऊल पहुंचेगी. डाउन में ट्रेन संख्या 03410 किऊल-मालदा टाउन एक दिसंबर को किऊल से दोपहर दो बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 8:55 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी.
इसे भी पढ़ें- सुनो, कल जो स्पीकर का चुनाव है, उसमें तुम साथ दो, हम तुमको मंत्री बनायेंगे..




