BiharCrime News

भागलपुर पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखा बम सहित 6 लोगों को किया गिरफ्तार

Bhagalpur: जिले के सुलतानगंज पुलिस ने बड़े पदाधिकारियों के निर्देश के बाद कई जगहों पर अवैध रूप से पटाखा बनाने में संलिप्त 6 लोगों को गिरफ्तार किया. इनके पास से भारी मात्रा में पटाखा भी बरामद किया गया है.

थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया की बड़े पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार की देर रात कई जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में पटाके बम बरामद करते हुए छः लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं.  उनमें  दीपक चौधरी, ध्वजागली,चौक बजार से अनुज कुमार चौधरी, अमन कुमार चौधरी, मिठ्ठू कुमार चौधरी, पियुश चौधरी, आशुतोष चौधरी शामिल हैं. सभी के  यहां से छापेमारी के दौरान भारी मात्रा मे  पटाखा और एक्सक्लूसिव बम बरामद किया गया हैं.

इसे भी पढ़ें: मोतिहारी में हाजत तोड़कर फरार हुआ नाबालिग अपराधी, हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ था आरोपी

एसआई अभय कुमार के लिखित आवेदन पर प्राथमिक दर्ज करते हुए न्याय हिरासत मे जेल भेजने कि तैयारी में जुट गए हैं. गौरतलब है कि सोमवार को भागलपुर बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड आजाद ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था.

Related Articles

Back to top button