नैनीताल: उत्तराखंड हाइकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी को सोमवार को राहत देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने अदालत की ओर से निर्धारित की गई आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है.
कोर्ट ने इस मामले में अन्य आरोपियों की भी सजा को बरकरार रखा है. मालूम हो कि मधुमिता हत्याकांड में पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी, उनकी पत्नी समेत अन्य आरोपी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं.
उन्होंने सीबीआई देहरादून की कोर्ट के आजीवन कारावास के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. दूसरी तरफ मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने अमरमणि पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इससे तंग आकर उसने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है.




