
KHUNTI: जिले में बोरीबांध निर्माण को लेकर अभियान प्रारंभ कर दिया गया है. मंगलवार को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंचघाघ जलप्रपात में दो बोरीबांधों का निर्माण हुआ. ग्रामसभा कोलोम्दा, पर्यटक मित्रों और बोरीबांध अभियान के सूत्रधार अजय शर्मा के द्वारा बोरीबांध का निर्माण किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक रामसूर्या मुंडा समेत झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सनिका बोदरा, नोतरोत पुर्ती, जोनसन होरो, डिक्शन पूर्ती समेत अन्य झामुमो कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया.
मौके पर विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि हमलोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बोरीबांध बनाया. दरअसल पंचघाघ के बनई नदी में पानी कम हो गया था. अब बोरीबांध बनने के बाद काफी पानी जमा हो गया है और झरना में भी पर्याप्त पानी आ गया है. शहरों से आने वाले लोग पंचघाघ में डुबकी लगाकर नहाने का आनंद ले सकेंगे.
जिले में बनाए जाएंगे और भी बोरीबांध
विधायक ने कहा कि जिले के गांवों में नदी-नालों पर बोरीबांध बनाकर जल संरक्षण व संचयन का काम किया जाएगा. इससे ग्रामीणों को काफी फायदा पहुंचेगा. भूगर्भीय जलस्तर उपर आएगा. मवेशियों और जंगली इलाकों में जीव-जंतू के गर्मी के दिनों में पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. गांव के लोगों को भी नहाने-धोने के लिए पानी मिल सकेगा.
बोरीबांध निर्माण से पहले हुई ग्रामसभा
मंगलवार की सुबह ग्रामप्रधान अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में ग्रामसभा की बैठक ग्रामप्रधान अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि पंचघाघ में कुल तीन बोरीबांध बनाए जाएंगे. ग्रामीणों ने इसके लिए श्रमदान करने पर अपनी सहमति जताई. ग्रामप्रधान ने बताया कि बुधवार को पंचघाघ के निचले हिस्से में एक और बोरीबांध का निर्माण किया जाएगा.
इन लोगों ने किया श्रमदान
सितुंग ढ़ोढ़राय, अलदेव ढ़ोढ़राय, मरकुस ढ़ोढ़राय, असफ ढ़ोढ़राय, दुर्गा भेंगरा, देवेंद्र सिंह, हेरमन ढ़ोढ़राय, गुड्डू सिंह, हरिश सिंह, जितनाथ सिंह, कृष्णा सिंह, दिनेश बोदरा, जोहन ढ़ोढ़राय, विलियम बोदरा, धर्मदास बोदरा, सुलेमान ढ़ोढ़राय, अमर बोदरा, कुशल बोदरा समेत अन्य ग्रामीण शामिल हुए.



