Education & CareerJharkhandRanchi

अब तक का सबसे बेहतर रिजल्ट, टॉपर्स को निश्चित रूप से देंगे ऑल्टो कार : शिक्षा मंत्री

Ranchi :  शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि मैट्रिक का इस वर्ष का रिजल्ट 2013 के बाद से निकले सभी रिजल्ट में सबसे बेहतर है. इस वर्ष 75.01 फीसदी रिजल्ट है. यह रिजल्ट स्टूडेंट्स के साल भर की मेहनत का परिणाम है. कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में रिजल्ट में देर हुई. इसके बाद भी जैक ने जिस तत्परता से रिजल्ट जारी किया है, इसके लिए जैक की सराहना करनी चाहिए.

इसे भी पढ़ेंः रांची डीसी से मेयर आशा लकड़ा ने मांगा था 48 घंटे में जवाब, नहीं मिला तो पहुंची हाईकोर्ट

क्या कहा शिक्षा मंत्री ने

रिजल्ट के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि हमने कहा था कि टॉपर करने वाले स्टूडेंट्स को ऑल्टो कार देंगे. जैक की ओर से टॉपर का नाम जारी करने के बाद निश्चित रूप से ऑल्टो कार दिया जायेगा. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बच्चे पूरे साल बेहतर परिणाम लाने के लिए मेहनत करते हैं. उन्हें इस मेहनत का फल जरूर मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि बच्चों का उत्साहवर्धन करना जरूरी है. ऐसे में टॉपर को कार दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ेंः रिसर्च की मानें तो भारत में 2021 की सर्दियों में हर दिन 2.87 लाख लोग होंगे कोरोना पॉजिटिव

ऑनलाइन क्लासेज नहीं हुए सफल

ऑनलाइन एजुकेशन की स्थिति पर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस विपरीत परिस्थिति में बच्चों की पढ़ाई न रुके, इसे देखते हुए ऑनलाइन पढ़ाई की शुरुआत की गयी. लेकिन सच्चाई यह भी है कि जिस अच्छे उद्देश्य से सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन क्लास शुरू किया गया था, वह सफल नहीं हो पाया. साथ ही यह भी बताया कि जैक से सिलेबस को लेकर चर्चा हुई है. जिस तरह से सीबीएसई ने नये एकेडमिक इयर में सिलेबस को घटाया है, हम भी सिलेबस को कम करने पर विचार कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः भारत में अर्थव्यवस्था की नई “कोंपलें” खिल रही हैं या मुरझा रही हैं

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button