Lead NewsMain SliderNationalNEWSWorld

भारतीय मूल की भव्या अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की कार्यकारी प्रमुख नियुक्त

अंतरिक्ष एजेंसी में परिवर्तन संबंधी कार्यों को देख रहीं हैं

New delhi: भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक भव्या लाल को नासा ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की कार्यकारी प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है. भव्या अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा नासा में बदलाव संबंधी समीक्षा दल की सदस्य हैं और बाइडन प्रशासन के अंतर्गत एजेंसी में परिवर्तन संबंधी कार्यों को देख रही हैं. इनकी नियुक्ति एक फरवरी को हुई है.

 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि भव्या के पास अभियांत्रिकी एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का लंबा अनुभव है. भव्या ने परमाणु विज्ञान में बैचलर ऑफ साइंस और मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री प्राप्त की है साथ ही मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री ली है. वहीं जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से सार्वजनिक नीति और सार्वजनिक प्रशासन में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है.

 

इसे भी पढ़ेंःमरीजों को सभी सरकारी सेवाओं का मिले लाभ, शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई : हेमंत सोरेन

एसटीपीआई में शामिल होने से पहले, लाल ने सी-एसटीपीएस एलएलसी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, जो कि वाल्थम, मैसाचुसेट्स में एक विज्ञान और प्रौद्योगिकी नीति अनुसंधान और परामर्श फर्म है. इससे पहले, वह कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में एबट एसोसिएट्स इंक में सेंटर फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी स्टडीज के निदेशक के रूप में कार्यरत थीं.

 

वहीं आपको बता दें, कि भव्या पहले से ही नासा से कई प्रोग्रामों के जरिए जुड़ी हुई हैं. वह पहले ही नासा के प्रसिद्ध प्रोग्राम इनोवेटिव एडवांस्ड कॉन्सेप्ट्स प्रोग्राम और नासा एडवाइजरी काउंसिल की टेक्नोलॉजी, इनोवेशन एंड इंजीनियरिंग एडवाइजरी कमेटी की एक्सटर्नल काउंसिल मेंबर भी रह चुकी हैं.

इसे भी पढ़ेंः खुदगर्जी: 90 साल के बुजुर्ग को अपनों ने मुंबई में लावारिस छोड़ दिया था, पत्रकारों की मदद से लौटे गांव

Related Articles

Back to top button