Jamshedpur

धनतेरस पर यश को मिला व्हील चेयर का तोहफा, भाजपा नेता विकास सिंह ने किया भेंट

Jamshedpur :  मानगो का रहने वाला 10 वर्षीय यश चल-फिर नहीं सकता है और न ही बोल सकता है. उसकी इस समस्या को देखते हुए मंगलवार को भाजपा नेता विकास सिंह ने व्हील चेयर भेंट किया है. भिक्षाटन में मिले रुपये से ही यश के लिए व्हील चेयर खरीदने का काम किया गया है. अब यश आसानी से घुम फिर सकता है. उनके परिवार के लोगों के चेहरे पर भी खुशी देखते ही बन रही थी. धनतेरस पर आदर्श नगर मानगो के रहने वाले यश कुमार श्रेष्ठ का जन्मदिन मनाने भाजपा नेता विकास सिंह राम छबील श्रेष्ठा के घर पर पहुंचे. यश को तोहफे में दिया व्हील चेयर प्रदान किया. यस मां-बाप का इकलौता बेटा है. पिता छबीलाल श्रेष्ठ चालक का काम करते हैं. यस चल नहीं सकता है और ना ही बोल सकता है. परिजनों ने बताया कि यश का ईलाज पूरे भारतवर्ष के बड़े अस्पतालों में करवाया. 10 वर्षो से इलाज कराते कराते सारी जायदाद समाप्त हो गई.  अब वे किराए के मकान में रहता है. परिजनों ने व्हील चेयर मांगा था. विकास सिंह ने परिजनों से कहा कि वे हमेशा आपकी मदद के लिए खड़े रहेंगे. विकास सिंह ने बताया कुछ दिन पूर्व बिजली के खंभे के लिए भिक्षाटन का कार्यक्रम किया था उसमें लगभग ₹2500 मिले थे विकास सिंह शेष राशि अपने साथियों से सहयोग लेकर आज यश को धनतेरस के दिन उसके जन्मदिन के तोहफे रूप में एक व्हील चेयर दिया है.

मौके पर ये भी थे मौजूद

यस के घर विकास सिंह, अमरिंदर पासवान, प्रोफेसर यूपी सिंह, अश्वनी सिंह टीनू, राम कुशवाहा, मनोज ओझा, जीतू गुप्ता, अजय लोहार, राकेश चौबे, महेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- धनतेरस पर जमकर हो रही है खरीदारी, सुबह से ही दुकानों में है गहमा-गहमी

 

Related Articles

Back to top button