BiharKhas-Khabar

बेगूसरायः पहले पूछा नाम,धर्म फिर गोली मार कहा-पाकिस्तान चले जाओ

Begusarai: बेगूसराय में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आयी है. जहां एक फेरी वाले को रोक कर पहले उसका नाम और धर्म पूछा गया. वो अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं. ये जानने के बाद कथित आरोपी ने ये कहते हुए उसे गोली मार दी कि उसे पाकिस्तान चले जाना चाहिये.

धर्म पूछने के बाद मार दी गोली

बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि यह वारदात कुम्भी गांव में रविवार को मोहम्मद कासिम (30) नामक एक फेरी वाले के साथ घटित हुई. उसने आरोपी की पहचान राजीव यादव के रूप में की है. कासिम आजीविका चलाने के लिए डिटर्जेंट बेचने का छोटा व्यवसाय करते हैं और उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा हैं.

इसे भी पढ़ेंःसरायकेलाः सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों पर हमला, IED ब्लास्ट में 14 जवान घायल, भाजपा ने की निंदा, देखें तस्वीर

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कासिम को आपबीती सुनाते हुए दिखाया गया है.

वीडियो में कासिम बता रहे हैं कि वह अपने व्यवसाय के सिलसिले में कुंभी गांव गए थे, तभी हमलावर ने उन्हें रोका और उनसे उनका नाम और धर्म पूछा.

नाम बताने पर हमलावर ने कहा’तुम एक मुसलमान हो. फिर यहां क्या कर रहे हो, तुम्हें तो पाकिस्तान जाना चाहिए. उसने अपनी पिस्तौल तान दी और गोली चला दी जो उनकी (कासिम) पीठ में लगी.’’ कासिम ने यह भी बताया कि हमलावर के पिस्तौल में केवल एक गोली थी और जैसे ही वह और गोली लोड करने लगा वह अपनी जान बचाकर भाग गये.

कासिम ने यह भी आरोप लगाया कि उनपर हमले के समय वहां कई अन्य राहगीर मौजूद थे, लेकिन कोई भी उनकी मदद और हमलावर को रोकने के लिए आगे नहीं आया. थाना अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आरोपी राजीव यादव की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़ेंःकोलैप्स कर सकता है झारखंड का फाइनैंशियल सिस्टम! सिर्फ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से 37257.7 करोड़ का कर्ज, ब्याज में अब तक चुकाये जा चुके हैं 17558.07 करोड़

कन्हैया कुमार का हमला

बेगूसराय से बीजेपी के गिरिराज सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने वाले कन्हैया कुमार ने इस बारे में ट्वीट किया. “बेगूसराय में एक मुस्लिम फेरीवाले को पाकिस्तान जाने की बात कहते हुए गोली मार दी गई. इस तरह के अपराधों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे तमाम नेता व उनके राग-दरबारी दोषी हैं, जो दिन-रात सियासी फ़ायदों के लिए नफ़रत फैलाते हैं. अपराधियों को सज़ा दिलाने तक हम चैन से नहीं बैठेंगे.”

इसे भी पढ़ेंःएनटीपीसी व सीसीएल की लापरवाहीः डंप यार्ड से लेकर कांटा तक सुलगने लगी है अब आग

Related Articles

Back to top button